{"_id":"66b56f5416f440f18f085a44","slug":"duster-crushed-friends-returning-home-after-college-admission-both-died-panipat-news-c-244-1-pnp1003-122447-2024-08-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panipat News: कॉलेज में दाखिला लेकर घर लौट रहे दोस्तों को डस्टर ने कुचला, दोनों की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panipat News: कॉलेज में दाखिला लेकर घर लौट रहे दोस्तों को डस्टर ने कुचला, दोनों की मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पानीपत/मतलौडा। नारा गांव के पास सड़क किनारे खड़े दो दोस्तों को डस्टर कार ने कुचल दिया। कार दोनों को कुचलते हुए 30 मीटर दूर तक ले गई और अनियंतित्र होकर खेतों में चली गई। हादसे में दोनों युवकों की मौत हो गई। दोनों दोस्त थे, दोनों ने वीरवार को ही पानीपत में एक कॉलेज में दाखिला लिया था। हादसे की सूचना पर मतलौडा थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने डस्टर कार को कब्जे में लिया। पुलिस ने दोनों युवकों के शवों को जिला नागरिक अस्पताल के शवगृह में रखवा दिया है। अब पुलिस आरोपी कार चालक की तलाश कर रही है।
सिंहपुरा निवासी विकास कुमार (22) व जींद के गांव अरढ़ाना निवासी अजय (21) दोस्त थे। दोनों ने बीएससी सफीदो कॉलेज से की थी। दोनों एनसीसी के बेस्ट केडेट भी रहे हैं। विकास कुमार को एनसीसी बेस्ट केडेट अवार्ड मिल चुका है। वह पानीपत में 15 अगस्त पर कई बार मार्च पास्ट टुकड़ी का नेतृत्व कर चुका था। विकास व अजय वीरवार को दोनों पानीपत के एक निजी कॉलेज में दाखिला लेने आए थे। दोनों ने एमएससी प्रथम वर्ष में दाखिला लिया था। शाम करीबन चार बजे वह मोटरसाइकिल पर अपने घर लौट रहे थे। मोटरसाइकिल विकास चला रहा था। गांव नारा के पास विकास ने सड़क किनारे मोटरसाइकिल रोकी और आराम करने लगे। इसी वक्त पीछे से आई तेज रफ्तार डस्टर ने उन्हें टक्कर मार दी। डस्टर दोनों को सड़क पर घसीटते हुए ले गई और खेतों में जा घुसी। डस्टर चालक वहां से फरार हो गया। राहगीरों ने दोनों युवकों को असंध रोड स्थित निजी अस्पताल में भिजवाया। जहां दोनों को मृत घोषित कर दिया गया। अजय माता पिता का इकलौता बेटा था। विकास चार भाइयों में तीसरे नंबर का था। उसका बड़ा भाई विदेश रहता है। बड़े भाई को भी हादसे की सूचना दे दी गई। शुक्रवार को दोनों दोस्तों के शवों का पोस्टमार्टम होगा। इस हादसे के बाद अरढ़ाना व सिंहपुरा गांव में मातम छाया है।