फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Dust flew with the heat wave, chances of rain next week

Panipat News: लू के साथ उड़ी धूल, अगले सप्ताह बारिश के आसार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 16 May 2025 02:09 AM IST
विज्ञापन
Dust flew with the heat wave, chances of rain next week
पानीपत। ज्येष्ठ महीने में गर्मी अचानक बढ़ने लगी है। इस कारण अधिकतम तापमान अचानक तीन डिग्री बढ़ गया। वहीं गर्म हवा (लू)चलने के साथ दिनभर धूल उड़ती रही। ऐसे में लोग गर्मी से जूझ रहे हैं। मौसम विशेषज्ञ ने इस सप्ताह तापमान बढ़ने व अगले सप्ताह हल्की बारिश की संभावना जताई है।
विज्ञापन

मौसम में लगातार बदलाव से लोगों को मानसिक व शारीरिक समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। तापमान बढ़ने से लोगों को स्वास्थ्य संबंधी बीमारी बढ़ रही है। वहीं तेज धूप व उमस भरी गर्मी से लोग मानसिक रूप से परेशान रहने लगे हैं। वीरवार सुबह आसमान में चारों तरफ धूल छाई रही। दिनभर तेज धूप के कारण लोगों का घरों से बाहर निकलना मुश्किल होने लगा है। ज्यादातर लोग जरूरी काम होने पर ही दिन के समय घरों से बाहर निकलने लगे हैं। सुबह व शाम के समय ही लोग घरों से बाहर दिखाई देते हैं। गर्मी बढ़ने से बच्चे त्वचा रोग और संक्रमित रोगों की चपेट में आ रहा हैं। जिससे जिला नागरिक अस्पताल के साथ निजी अस्पतालों में भी ओपीडी बढ़ने लगी है।
विज्ञापन

पिछले सप्ताह बारिश होने से तापमान में कमी आई थी। उसके बाद लगातार तापमान बढ़ रहा है। दिन का अधिकतम तापमान 42 डिग्री और न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। हवा की रफ्तार 13 किलोमीटर प्रति घंटा रही। दोपहर बाद उमस भरी गर्मी से लोग बेहाल होने लगे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

कृषि विज्ञान केंद्र उझा के वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ. राजबीर आर्य का अनुमान है कि इस सप्ताह तापमान बढ़ सकता है। अगले सप्ताह आसमान में हल्के बादल छाए रहेंगे। जिससे तापमान में कमी आएगी। अधिकतम तापमान घटकर एक बार फिर से 38 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने की संभावना है। जिससे लोगों को गर्मी से थोड़ी राहत मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed