फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Dussehra will be celebrated in front of gate number one of Yamuna Enclave

Panipat News: बरसत रोड कमेटी यमुना एंक्लेव के एक नंबर गेट के सामने मनाएगी दशहरा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 02 Sep 2024 06:31 AM IST
विज्ञापन
Dussehra will be celebrated in front of gate number one of Yamuna Enclave
पानीपत। श्रीराम दशहरा कमेटी बरसत रोड इस बार सेक्टर-13-17 में यमुना एंक्लेव के एक नंंबर गेट के सामने दशहरा मनाएगी। इससे पूर्व इससे कुछ आगे खाली जमीन पर आयोजन किया जाता था। यहां अब निर्माण कार्य होने के चलते बाकी जगह छोटी पड़ गई थी। कमेटी ने पक्की जगह तलाशने को लेकर कई महीने से भाग-दौड़ की। अब यहां बड़ा स्थान दशहरा आयोजन को लेकर मिल गया है। कमेटी की ओर से आर्किटेक्ट की मदद से यहां मंच बनाया जाएगा। इसके साथ पुतलाें का घेरा भी उसी तरह होगा।
विज्ञापन

श्रीराम दशहरा की नई कार्यकारिणी की पहली बैठक प्रधान भीम सचदेवा के कार्यालय में हुई। महासचिव सुभाष गुलाटी ने बताया कि बैठक में 12 अक्टूबर को दशहरा मनाने का निर्णय लिया गया। इस बार आयोजन यमुना एंक्लेव गेट नंबर-1 के सामने वाले बड़े मैदान में होगा। इसके लिए आर्किटेक्ट से ग्राउंड का नक्शा बनवाकर भव्य मंच और रावण के पुतलों का घेरा बनाया जाएगा। पुतलों के निर्माण का कार्य जल्द शुरू किया जाएगा। संस्था के सभी सदस्यों की बैठक आठ सितंबर को श्रीराम सेवा दल नूरवाला में बुलाई जाएगी। जिसमें दशहरा के लिए सभी सदस्यों की ड्यूटी लगाई जाएगी।
विज्ञापन


बॉक्स

नई कार्यकारिणी में इनको दी जिम्मेदारी
श्रीराम दशहरा कमेटी के प्रधान भीम सचदेवा सभी सदस्यों की घोषणा की और उन्हें श्रीराम की सेवा मिलने पर बधाई दी। नए सदस्यों में मनोहर लाल शर्मा, राजकुमार जैन, सुनील चोपड़ा, बलजीत टूर्ण को संरक्षक बनाया है। सुभाष गुलाटी को महासचिव, राधेश्याम नासा को कोषाध्यक्ष, हरबंस आनंद व सुभाष बठला को वरिष्ठ उप प्रधान, दिनेश खुराना, राजिंदर ग्रोवर, लोकेश झांब, बंटी चुघ और सतीश सुखीजा को उपप्रधान की जिम्मेदारी मिली। भूषण मदान को प्रवक्ता, सुनील थम्मन, हरीश अरोड़ा व विपिन बजाज को मीडिया प्रभारी बनाया। गुलशन शर्मा, राकेश आनंद व मोहिंदर खत्री को सह सचिव, विजय नारंग व रमेश सतीजा को ऑडिटर, जयभगवान ग्रोवर, प्रीतम लाल बत्रा व लाजपत मल्होत्रा को मैनेजर, महिंदर क्वात्रा, कमल आहूजा व संजय धवन जी को ज्वाइंट मैनेजर, सोमनाथ मदान, चंदर आर्य व अमर मिगलानी को प्रचार मंत्री बनाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed