Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Dussehra festival: Crackling fireworks, 65-foot effigy of Ravana will be the attraction

दशहरा पर्व : क्रैकलिंग आतिशबाजी, 65 फीट के लंकेश का पुतला रहेगा आकर्षण

Fri, 19 Sep 2025 02:07 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत Updated Fri, 19 Sep 2025 02:07 AM IST
विज्ञापन
Dussehra festival: Crackling fireworks, 65-foot effigy of Ravana will be the attraction
02... .... नगर निगम में आयोजित बैठक में उप​स्थित पार्षद और अन्य। संवाद - फोटो : संगठन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


करनाल। बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक दशहरा पर्व पर इस बार क्रैकलिंग आतिशबाजी खास आकर्षण का केंद्र रहेगी। करनाल में पहली बार इस आतिशबाजी का प्रदर्शन होगा। इस साल जिले का सबसे बड़ा रावण का पुतला 65 फीट का होगा, जिसे रामलीला कमेटी तैयार करवा रही है।
कारीगर अरशाद बताते हैं कि क्रैकलिंग आतिशबाजी से तेज पॉपिंग ध्वनियां और प्रकाश की चमक होती है और अन्य आतिशबाजी के प्रभावों के विपरीत, मधुर सीटियां, गड़गड़ाहट की आवाजें निकलती हैं। दशहरा पर्व के लिए इस साल करनाल में खास तैयारियां की जा रही हैं।
विज्ञापन

इस बार सुंदर रंगों में रंगे हुए 65 फीट के रावण, 55 फीट के कुंभकर्ण और 55 फीट के मेघनाद के पुतले बनाए जा रहे हैं। इन पुतलों के साथ ही एक विशेष लंका भी तैयार की जा रही है, जिसका दहन किया जाएगा। वहीं, सबसे कम ऊंचाई का, 30 फीट का रावण का पुतला झींझाड़ी गांव के लिए बनाया जा रहा है। ये आकर्षक पुतले इस साल दशहरा उत्सव में लोगों के लिए मुख्य आकर्षण का केंद्र रहेंगे। दशहरा पर्व के लिए नीलोखेड़ी, तरावड़ी, घीड़ और झीझाड़ी गांव में लगने वाले रावण के पुतले बनाए जा रहे हैं। कारीगर अरशाद इस बार भी खास पुतले बना रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

नीलोखेड़ी में होगा सबसे ऊंचे रावण का पुतला
दशहरा उत्सव के लिए इस बार नीलोखेड़ी में सबसे ऊंचा रावण का पुतला तैयार किया जा रहा है। इसकी ऊंचाई 65 फीट होगी, जो दूर से दिखाई देगा। तरावड़ी में दशहरा के लिए एक नहीं, बल्कि तीन विशाल पुतले बनाए जा रहे हैं। इनमें 55 फीट का रावण, 50 फीट का मेघनाथ और 50 फीट का कुंभकर्ण का पुतला शामिल है। दशहरे के लिए घीड़ में 50 फीट का रावण बनाया जा रहा है। वहीं, झीझाड़ी गांव के लिए 30 फीट का रावण का पुतला तैयार किया गया है। एक महीने से लगभग 17 कारीगर दिन रात पुतले बनाने में लगे हुए हैं। इस बार 65 फीट के रावण के पुतले से मुंह, आंख और धड़ से आग निकलेगी उसके बाद दहन होगा। अरशाद ने बताया कि उनकी ये तीसरी पीढ़ी, जो पिछले कई साल से रावण और उनके कुनबे के पुतले बनाते आ रहे हैं। पहले उनके दादा फिर पिता अब वह स्वयं और उसके बाद अपने बच्चों को भी इसी काम में लाएंगे।

02... .... नगर निगम में आयोजित बैठक में उपस्थित पार्षद और अन्य। संवाद

02... .... नगर निगम में आयोजित बैठक में उपस्थित पार्षद और अन्य। संवाद- फोटो : संगठन

02... .... नगर निगम में आयोजित बैठक में उपस्थित पार्षद और अन्य। संवाद

02... .... नगर निगम में आयोजित बैठक में उपस्थित पार्षद और अन्य। संवाद- फोटो : संगठन

02... .... नगर निगम में आयोजित बैठक में उपस्थित पार्षद और अन्य। संवाद

02... .... नगर निगम में आयोजित बैठक में उपस्थित पार्षद और अन्य। संवाद- फोटो : संगठन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed