फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   During investigation, 40 acres of land belonging to farmers of Khojkipur was found

Panipat News: जांच में खोजकीपुर के किसानों की निकली 40 एकड़ जमीन

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 30 Mar 2025 02:01 AM IST
विज्ञापन
During investigation, 40 acres of land belonging to farmers of Khojkipur was found
यमुना क्षेत्र से फसल कटाई करते किसान। संवाद
सनौली। पुलिस और प्रशासन की देखरेख में खोजकीपुर के किसानों ने यमुना की तलहटी में विवादित करीब 28 एकड़ से सरसों व गन्ने की फसल की कटाई की है। करीब 40 एकड़ जमीन दोनों प्रदेशों का रिकॉर्ड जांच करने पर हरियाणा के खोजकीपुर के किसानों की मिली है।
विज्ञापन

बापौली तहसील के यमुना से सटे खोजकीपुर और यूपी के नागल गांव के किसानों के बीच जमीन का विवाद चल रहा है। इसके समाधान के लिए दोनों प्रदेश के अधिकारियों की बैठक 25 मार्च को यमुना पर खोजकीपुर गांव में नए पुल के पास हुई थी। इसमें दोनों प्रदेशों के अधिकारियों ने राजस्व रिकाॅर्ड का मिलान किया था और किसानों को दो दिनों तक उस जमीन से फसल नहीं काटने को कहा था। अधिकारियों के रिकाॅर्ड का मिलान करने पर दोनों प्रदेशों के किसानों की करीब 40 एकड़ जमीन विवादित मिली। इस पर सरसों, गेहूं व गन्ने की फसल खड़ी है। दोनों प्रदेशों के अधिकारियों ने शनिवार सुबह जमीन के रिकॉर्ड का फिर से मिलान किया तो वह जमीन खोजकीपुर गांव के किसानों की मिली है। इस दौरान समालखा के एसडीएम अमित कुमार, डीएसपी नरेंद्र कुमार आदि रहे।

यमुना क्षेत्र से फसल कटाई करते किसान। संवाद

यमुना क्षेत्र से फसल कटाई करते किसान। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed