फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   During audit, 48 grams less gold was found in two packets

Panipat News: ऑडिट में दो पैकेट में 48 ग्राम सोना कम मिला

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 27 Jul 2025 02:43 AM IST
विज्ञापन
During audit, 48 grams less gold was found in two packets
ब्रांच में रखे सोने का ऑडिट करती टीम। संवाद
मण्णपुरम गोल्ड लोन प्रकरण : पूर्व शाखा प्रबंधक और सहायक प्रबंधक पर कार्रवाई की सिफारिश
विज्ञापन

- फर्जीवाड़े की जांच के लिए कर्नाटक से पहुंची थी ऑडिट टीम
25 से अधिक ग्राहकों ने दो दिन में बंद कराए खाते, निकाल लिया सोना


माई सिटी रिपोर्टर
पानीपत। मण्णपुरम गोल्ड लोन ब्रांच में हुए फर्जीवाड़े में बड़ा खुलासा हुआ है। कर्नाटक से केंद्रीय ऑडिट टीम ने दो दिन में ब्रांच में रखे सोने के सभी 492 पैकेट की जांच की। दो पैकेट में करीब 48 ग्राम सोना कम पाया है। इसकी बाजार में कीमत 4.50 लाख रुपये है। टीम को प्रथम दृष्टया पूर्व शाखा प्रबंधक और सहायक प्रबंधक की ओर से गड़बड़ी करने की बात सामने आई है। दोनों को बर्खास्त करने और उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई के लिए मुख्यालय को सिफारिश की गई है। उधर, तीसरे दिन भी बड़ी संख्या में ग्राहक अपने सोने की जांच कराने शाखा में पहुंचे। 25 से ज्यादा ग्राहकों ने लोन जमा करा सोना निकाल लिया है।

जीटी रोड बस स्टैंड के पास स्थित मण्णपुरम गोल्ड लोन कंपनी की ब्रांच पर वीरवार को हंगामा हुआ था। दो ग्राहकों ने ब्रांच पर सोना बदलने के आरोप लगाते हुए हंगामा किया था। शिमला मौलाना गांव के सुनील और उसके ममेरे भाई ने आरोप लगाए थे कि उनका सोना जांच में नकली निकला था। हंगामे की जानकारी कंपनी के मुख्यालय तक पहुंची तो कंपनी ने हरियाणा के क्षेत्रीय ऑडिटर सुजीत पांडेय और कर्नाटक के क्षेत्रीय ऑडिटर राजू नायक के नेतृत्व में छह सदस्य ऑडिट टीम ब्रांच में रखे सोने की जांच के लिए भेजी थी।
विज्ञापन

टीम ने शुक्रवार और शनिवार दो दिन ग्राहकों के सभी 492 पैकेट सोने के आभूषणों की जांच की। इसमें से दो पैकेट में करीब 48 ग्राम सोना कम मिला है। सोना देवेंद्र नाम के एक ग्राहक का था। वहीं बाकी सभी पैकेट में सोना असली और पूरा निकला है। आडिट करने के बाद टीम ने एक रिपोर्ट तैयार कर मुख्यालय भेजी है। ऑडिटर सुजीत पांडेय ने बताया कि जांच में पूर्व प्रबंधक राजेश और सहायक प्रबंधक साहिल द्वारा गड़बड़ी करने की बात सामने आई है। इसके लिए दोनों अधिकारियों को बर्खास्त करने और उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई के लिए कंपनी की लीगल सेल को रिपोर्ट भेज दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

शनिवार को भी सोना निकालने पहुंचे ग्राहक
उधर, फर्जीवाड़े की खबर फैलने के बाद शनिवार को भी बड़ी संख्या में ग्राहक अपने सुनार के साथ ब्रांच ऑफिस पहुंचे। जहां पर उन्होंने लोन पूरा कर सोना निकाल लिया है। हरिसिंह कॉलोनी की गीता और शीला ने बताया कि उन्होंने पैसों की जरूरत पर अपना सोना रखा था। अब सोने के सुरक्षित रखने की चिंता सता रही है। ऑडिटर सुजीत पांडेय ने बताया कि दो दिन में करीब 25 ग्राहक अपना लोन पूरा कर सोना निकाल चुके हैं। उनका कहना है कि जो भी ग्राहक सोना ले गए हैं उनका सोना पूरी मात्रा और सही मिला है।


पुलिस मण्ण्पुरम बैंक लोन कंपनी के कार्यालय में सोने बदलने के मामले की जांच कर रही हैं। इसमें कंपनी के अधिकारियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया। कंपनी की ओर से अब तक कोई शिकायत नहीं मिली है। ऐसी कोई शिकायत मिलती है तो नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
- कुलदीप सिंह, प्रभारी, थाना शहर पुलिस
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed