फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Dumper driver hits bike from behind, kills one

Panipat News: डंपर चालक ने बाइक को पीछे से मारी टक्कर, एक की मौत

Fri, 05 Dec 2025 01:49 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत Updated Fri, 05 Dec 2025 01:49 AM IST
विज्ञापन
Dumper driver hits bike from behind, kills one
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

इसराना। परढाना रोड पर वीरवार सुबह फैक्टरी से ड्यूटी कर घर जा रहे बाइक सवार दो लोगों डंपर चालक ने पीछे से टक्कर मार दी। जिससे बाइक पर पीछे बैठे युवक की टक्कर लगने से मौके पर ही मौत हो गई। जबकि बाइक चला रहा युवक घायल हो गए। सड़क हादसे के बाद सड़क पर जाम की स्थिति पैदा हो गई। जिसकी सूचना इसराना थाना पुलिस को दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर सड़क यातायात को सुचारू किया। शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला नागरिक अस्पताल के शवगृह में रखवा दिया गया। पुलिस ने डंपर को कब्जे में ले लिया है।

हादसे में घायल सतेंद्र वासी बिहार ने बताया कि वह और उसका साथी सुखेंद्र (32) परढाना रोड पर एक फैक्टरी में काम करते है। वे पानीपत के किशनपुरा में रहते हैं। वह अपने साथी सुखेंद्र (32) के साथ वीरवार सुबह बाइक पर सवार होकर रात की ड्यूटी खत्म कर घर लौट रहे थे। तभी इसराना फाटक के पास पीछे से आ रहे एक डंपर चालक ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में उसका साथी सुखेंद्र वासी पटना बिहार बाइक से नीचे गिर गया। जिसकी मौके पर मौत हो गई। उसे भी चोट आई है। इसराना थाना प्रभारी महिपाल ने बताया कि परढाना रोड पर सड़क हादसे की सूचना मिली थी। जिस पर टीम ने मौके पर पहुंचकर मृतक सुखेंद्र के शव को जिला नागरिक अस्पताल में पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है। साथ ही दूसरे साथी का इलाज चल रहा है। पुलिस द्वारा मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed