फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Due to the strike of sanitation workers, garbage piles up everywhere.

Panipat News: सफाई कर्मियों की हड़ताल से जगह-जगह लगे कूड़े के ढेर

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 11 May 2026 02:47 AM IST
विज्ञापन
Due to the strike of sanitation workers, garbage piles up everywhere.
बिशन स्वरूप कॉलोनी में सड़क किनारे लगे कूड़े के ढेर। संवाद - फोटो : samvad
पानीपत। नगर निगम और समालखा नगर परिषद में सफाई कर्मियों की हड़ताल रविवार को भी जारी रही। जिस कारण कुड़े का उठान नहीं हो सका। यूनियन 11 मई तक हड़ताल पर है। समालखा में सफाई का काम ठप पड़ा। ऐसे में जगह-जगह कूड़े के ढेर लगे हुए हैं।
विज्ञापन

पानीपत व समालखा में अब भी करीब 350 टन कूड़ा पड़ा है। नगर निगम में एजेंसी के कर्मचारियों ने घर-घर कूड़ा एकत्र करना शुरू कर दिया। सोमवार को हड़ताल पर आगे का निर्णय लिया जाएगा। वहीं नगर परिषद सचिव प्रिंस ने बताया कि कर्मचारी संगठन से लगातार बात की जा रही है। निगम कर्मचारी एसोसिएशन के प्रधान नरेश कुमार अटवाल ने कहा कि सरकार कर्मचारियों की अनदेखी कर रही है। उनकी मांगों को लागू करने की बजाय टाला जा रहा है। सरकार उनकी मांगों को लागू नहीं करती है तो वे हड़ताल बढ़ाने को मजबूर होंगे। करीब 484 कर्मचारी हड़ताल पर हैं। उनके साथ दमकल विभाग के 99 कर्मी भी हड़ताल पर बैठे हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed