फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Due to the rain, the faces of the farmers blossomed, paddy planting intensified

Panipat News: बारिश से किसानों के खिले चेहरे, धान की रोपाई तेज

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 26 Jun 2023 01:46 AM IST
विज्ञापन
Due to the rain, the faces of the farmers blossomed, paddy planting intensified
पानीपत। तेज बारिश ने गर्मी व उमस से राहत देने के साथ धरतीपुत्र के चेहरे पर राहत दी। रविवार अलसुबह करीब दो बजे शुरू हुई बूंदाबांदी ने तड़के चार बजे तेज बारिश का रूप ले लिया। दोपहर 12 बजे तक बारिश लगातार चली। शहर को छोड़ दें तो गांव से लेकर खेतों तक हर किसी के चेहरे खिले हुए थे। बारिश के पानी में खेत भर गए। दोपहर बाद धूप-छांव का खेल चलता रहा। खेतों में पानी जमा होते ही धान रोपाई के कार्य ने रफ्तार पकड़ ली।
विज्ञापन

जिले में इस वर्ष 75 हजार हेक्टेयर में धान रोपाई का लक्ष्य निर्धारित है। करीब 20 फीसदी किसान धान रोपाई कर चुके हैं। अधिकतर किसान 15 जून के बाद अच्छी बारिश का इंतजार कर रहे थे। रविवार को हुई बारिश ने किसानों के चेहरे पर रौनक ला दी। किसानों ने खेतों को धान रोपाई के लिए खेतों को तैयार कर दिया। कुछ किसान बारिश में ही खेतों को तैयार करने उतर गए। मौसम विशेषज्ञों की माने तो अगले तीन दिन बारिश की उम्मीद है। मौसम इसी तरह रहा तो एक सप्ताह में करीब 70 प्रतिशत क्षेत्र में धान रोपाई का कार्य पूरा हो जाएगा। कृषि विज्ञान केंद्र ऊझा के वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ. राजबीर गर्ग ने बताया कि यह प्री मानसून की बारिश है। मानसूनी बारिश आगे होगी।
विज्ञापन

अच्छी बारिश से जिले के तापमान में छह डिग्री सेल्सियस कम हुआ। शनिवार का अधिकतम तापमान 38.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था जबकि रविवार को अधिकतम तापमान 32 डिग्री और न्यूनतम तापमान 26 डिग्री दर्ज किया गया। हवा की गति करीब नौ किलोमीटर प्रति घंटा रही। 30 जून और जुलाई के पहले सप्ताह बारिश के आसार बने हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रविवार को हुई बारिश से लोगों को गर्मी से राहत मिली। किसान सुभाष नैन, बलबीर जागलान का कहना है कि भीषण गर्मी से मनुष्य के साथ पशु और पक्षियों को राहत मिली। कहा कि इस समय की बारिश गन्ना, पशुचारा, आम, अमरूद आदि फसलों के लिए लाभदायक है। वहीं धान रोपाई के लिए बारिश का पानी संजीवनी का काम करेगा।


जिले में करीब 75 हजार हेक्टेयर में धान रोपाई का लक्ष्य है। लक्ष्य से अधिक क्षेत्र में धान रोपाई संभव है। रविवार को हुई तेज बारिश ने फसलों के लिए संजीवनी का काम किया है। इससे धान रोपाई में तेजी आएगी। आगामी दिनों मध्यम से तेज बारिश होने के आसार बने हुए हैं।

- डॉ. वजीर सिंह, उपनिदेशक, कृषि विभाग, पानीपत।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed