फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Due to old enmity, the handle of the tap hit in the head of the grocery store operator, injured

पुरानी रंजिश के चलते किरयाना स्टोर संचालक के सिर में मारा नल का हैंडल, घायल

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 28 Aug 2021 12:26 AM IST
विज्ञापन
Due to old enmity, the handle of the tap hit in the head of the grocery store operator, injured
पानीपत। घायल मोहन। - फोटो : Panipat
बत्रा कॉलोनी में दो भाइयों ने एक किरयाना स्टोर संचालक के सिर में नल का हैंडल मार दिया। हमले में युवक बेहोश होकर गिर गया। स्थानीय लोगों ने उसे सामान्य अस्पताल पहुंचाया। गंभीर हालत देखते हुए उसे रोहतक पीजीआई रेफर किया। परिजनों ने उसे एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया है। आरोप है कि पुलिस ने सात दिन बाद मामले में केस दर्ज किया है।
विज्ञापन

बत्रा कॉलोनी निवासी मोहन शर्मा ने बताया कि उसने घर के पास ही लेबर क्वार्टर बना रखे हैं। उसमें उसका किरयाना का स्टोर भी है। गत 15 दिन पहले कॉलोनी निवासी राजदीप और रामेमहर ने उनके किराएदारों के साथ गली में ई-रिक्शा खड़ी करने पर विवाद किया था। उसने बीच में आकर विवाद सुलझा दिया था, लेकिन आरोपियों ने किराएदारों को छोड़ उसके साथ रंजिश रखनी शुरू कर दी। वह 15 अगस्त की रात को रोज की तरह घूमकर घर लौट रहा था। इस दौरान राममेहर और राजदीप ने उसका रास्ता रोक लिया। राममेहर ने उसके दोनों हाथ पकड़ लिए और पीछे से उसके भाई राजदीप ने सिर में नल के हैंडल से हमला कर दिया। हमले के बाद वह बेहोश होकर जमीन पर गिर पड़ा। उसके सिर में सात टांके लगाए गए।
विज्ञापन

चार बार किए बयान दर्ज, डीएसपी के आदेश पर केस दर्ज
पुलिसकर्मी 20 अगस्त को भाई का बयान दर्ज कर ले गए, लेकिन केस दर्ज नहीं हुआ। पुलिसकर्मी फिर 22 और 24 को बयान दर्ज कर ले गए, लेकिन फिर भी कार्रवाई नहीं हुई। अंत में वह 25 अगस्त को डीएसपी मुख्यालय सतीश वत्स के पास गए तो पुलिस ने केस दर्ज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने पीड़ित के बयान दर्ज कर आरोपियों के खिलाफ धारा रिपोर्ट दर्ज की है। दूसरे पक्ष की शिकायत पर भी छेड़छाड़ का केस दर्ज किया गया है। मामले की गहनता से जांच की जा रही है।
-इंस्पेक्टर कमलजीत सिंह, पुराना औद्योगिक थाना प्रभारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed