फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Due to delay in fire department, industries worth billions are being reduced to ashes.

Panipat News: दमकल विभाग की देरी से उद्योगों के अरबों हो रहे राख

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 14 Jun 2024 06:05 AM IST
विज्ञापन
Due to delay in fire department, industries worth billions are being reduced to ashes.
पानीपत। प्रशासन की अनदेखी व दमकल विभाग की लाचारी के कारण आए दिन कई उद्यमियों का दिवालिया निकल रहा है। हर माह औसतन आग लगने की घटनाओं में दो तीन उद्योग तबाह हो रहे हैं। हर माह उद्यमियों का लगभग 30 करोड़ रुपये का नुकसान हो जाता है। हर साल उद्यमियों का अरबों का नुकसान हो जाता है। बुधवार को भी सेक्टर 29 में लगी आग से उद्यमी का करोड़ों का नुकसान हुआ है। जब तक दमकल विभाग की गाड़ियां मौके पर पहुंचती है तब तक आग भयानक रूप धारण कर लेती है।
विज्ञापन

दमकल विभाग की गाड़ियों को सेक्टर 29 पार्ट वन, पार्ट टू व अन्य औद्योगिक क्षेत्रों में घटनाओं पर पहुंचने में आधा से एक घंटा लग जाता है। उद्यमी सालों से औद्योगिक क्षेत्र में अत्याधुनिक फायर स्टेशन की मांग कर रहे हैं लेकिन यह मांग अब तक अधूरी है। पानीपत में कपास के साथ-साथ पोलियस्टर कच्चे माल के रूप में प्रयोग किया जाता है। शहर बारूद के ढेर पर काम कर रहा है। उसके बावजूद आग के खतरों को रोकने का प्रबंध नहीं है।
विज्ञापन


उद्योगपतियों की मांग को ध्यान में रखते हुए राज्य सरकार ने यहां सेक्टर 25 में एक अत्याधुनिक फायर स्टेशन के निर्माण की घोषणा की थी। यह परियोजना दो साल से अधिक समय से लटकी हुई है। पानीपत एक औद्योगिक केंद्र है और शहर और इसके आसपास के इलाकों में 20 हजार से अधिक बड़े और छोटे उद्योग फैले हुए हैं, जिनमें चार लाख से अधिक मजदूर काम कर रहे हैं। मुख्य औद्योगिक समूह सेक्टर 29 पार्ट-1 और पार्ट-2 और सेक्टर 25 पार्ट-1 और पार्ट-2 हैं। इसके अलावा, सिवाह रोड, पसीना रोड, समालखा रोड और बरसात रोड पर दर्जनों कारखाने हैं। 2023 में आग लगने की 500 से अधिक घटनाएं दर्ज की गईं, जिनमें से कई बड़ी औद्योगिक आग की घटनाएं थीं। 2024 में भी अब तक सैकड़ों आग लगने की घटनाएं हो चुकी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


बॉक्स

फायर स्टेशन के लिए 40 करोड़ रुपये की मिली मंजूरी

अग्निशमन विभाग के पास कुल 30 फायर टेंडर हैं, जिनमें आठ फोम टेंडर और संकरी जगहों के लिए तीन अग्निशमन बाइक शामिल हैं। कुल 125 कर्मचारी हैं । 20 नियमित कर्मचारी और 105 हरियाणा कौशल रोजगार निगम (एचकेआरएन) और पालिका कर्मचारी। सूत्रों ने बताया कि विभाग ने विभाग को करीब 20 और फायर टेंडर और एक हाइड्रोलिक प्लेटफॉर्म की मांग मुख्यालय को भेजी है। विभाग को अत्याधुनिक फायर स्टेशन परियोजना के लिए 2022 में मंजूरी मिल गई है। सूत्रों ने बताया कि हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण (एचएसवीपी) ने सेक्टर 25 में अग्निशमन विभाग को दो एकड़ जमीन पहले ही आवंटित कर दी है। उन्होंने बताया कि फायर स्टेशन की अनुमानित लागत करीब 40 करोड़ रुपये है, जिसे सरकार ने मंजूरी दे दी है।

बॉक्स



12000 हजार टेक्सटाइल उद्योग, लगभग 600 पर एनओसी



पानीपत में 12 हजार से अधिक टेक्सटाइल उद्योग लगे हुए हैं। यहां 70-80 हजार करोड़ का कारोबार होता है। जिसमें से 16 हजार करोड़ का टेक्सटाइल निर्यात होता है। इन 20 हजार उद्योगों में लगभग 600 उद्योगों के पास ही फायर विभाग की एनओसी है। दमकल विभाग की एनओसी उन्हीं उद्योगों को मिलती है जिनके यहां पानी का टैंक छह इंची पाइप लाइन बना हुआ। साथ आग बुझाने के यंत्र लगे हों। उद्योगों में पानी की व्यवस्था होनी चाहिए। पोलिस्टर धागा कच्चे में माल में प्रयुक्त होने के कारण आगजनी के हादसे अधिक हो रहे हैं।




वर्जन-

चैंबर ऑफ कॉमर्स के चेयरमैन विनोद धमीजा ने कहा कि पिछले दो-तीन सालों में उद्योगों में आग लगने की कई बड़ी घटनाएं हुई हैं। उन्होंने कहा, यहां के उद्योगों के लिए आधुनिक फायर स्टेशन की सबसे बड़ी जरूरत थी और इसकी घोषणा 2017 में भाजपा के नेतृत्व वाली सरकार के पहले कार्यकाल में की गई थी। प्रोजेक्ट के लिए मंजूरी 2022 में दी गई थी और सेक्टर 25 में दमकल विभाग को जमीन भी आवंटित कर दी गई है, लेकिन जमीन पर कोई काम नहीं हुआ है।


वर्जन-
विधायक प्रमोद विज ने बताया कि सेक्टर 25 में एक अत्याधुनिक फायर स्टेशन के निर्माण जल्द शुरू होगा। उसके लिए उन्होंने काफी प्रयास किए हैं। आग लगने की घटनाओं पर जल्द काबू पाया जाएगा। इस प्रोजेक्ट के लिए भूमि भी चिह्नित कर ली गई है। सभी औपचारिकता पूरी हो चुकी है। इसी माह इसका टेंडर लगा दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed