फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Dual membership with sixteen lawyers

सोलह वकीलों के पास दोहरी सदस्यता

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 10 Dec 2021 01:48 AM IST
विज्ञापन
Dual membership with sixteen lawyers
पानीपत। पानीपत और समालखा बार एसोसिएशन चुनाव अधिकारियों ने मतदाताओं की सूची की जांच की तो उनमें 16 अधिवक्ताओं की दोहरी सदस्यता सामने आई है। इनमें चार महिला अधिवक्ता और 12 पुरुष अधिवक्ता शामिल हैं। गंभीर विषय होने पर चुनाव अधिकारी राजेश अहलावत ने शुक्रवार को बैठक बुलाई है, जिसमें आगामी फैसला लिया जाएगा।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि समालखा एसोसिएशन ने वीरवार को जांच के दौरान पाया कि 16 अधिवक्ताओं ने पानीपत में भी सदस्यता ले रखी है। दोहरी सदस्यता के मामले का खुलासा होने के बाद अब शुक्रवार को बैठक में यह तय किया जाएगा कि ये कहां मत डाल सकते हैं। दरअसल, नियमानुसार ये सभी चुनाव में एक ही एसोसिएशन में वोट डाल सकते हैं।
विज्ञापन

समालखा बार एसोसिएशन की तरफ से सूची जारी कर पानीपत बार एसोसिएशन को इन सभी 16 अधिवक्ताओं की लिस्ट भेजी गई है। शुक्रवार को होने वाली बैठक में आरओ के साथ साथ एआरओ भी शामिल होंगे। वहीं बैठक में पंजाब एंड हरियाणा बार काउंसिल की तरफ से भेजे गए आठ अधिवक्ताओं को मतदाता सूची में शामिल करने वाले पत्र पर चर्चा की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

दोहरी सदस्यता वाले अधिवक्ता
अमित शर्मा पुत्र विक्रम, अमित त्यागी पुत्र श्री भगवान, अनिल कुमार पुत्र ओम प्रकाश, अरविंद पुत्री नानंद चंद, अशोक शर्मा पुत्र दयाचंद, दीपक बेनीवाल पुत्र चांद सिंह, धर्मेंद्र बेनीवाल पुत्र भीम सिहं, हरिश कुमार पुत्र राज कुमार, जितेंद्र कुमार पुत्र रामफल, जोगिंद्र सिंह पुत्र राम मेहर सिंह, करमवीर सिंह पुत्र टीका राम, लता चौपड़ा पुत्री सुभाष चंद्र, लक्ष्मी रानी पत्नी संजीव अनेजा, मनीष पुत्र मामन राम

चेंबर के बिजली बिल भरने की अंतिम तिथि आज
पानीपत बार एसोसिएशन के वकीलों के लिए चेंबर के बिजली के बिल भरने के लिए आज अंतिम तिथि है। लाइब्रेरी में सुबह साढ़े नौ बजे लेकर शाम साढ़े तीन बजे तक बिल भरने का समय रखा गया है। तय किया गया है कि यदि कोई वकील अपने चेंबर का बिजली का बिल नहीं भरता है तो वह वोट नहीं दे सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed