{"_id":"57a38d5f4f1c1b035c2b8cbb","slug":"dsp-traffic-wrote-letter-to-dc-sewage-behind-the-traffic-panipat","type":"story","status":"publish","title_hn":"जब डीएसपी ने लिखा डीसी को पत्र, कहा करवाएं नालों की सफाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जब डीएसपी ने लिखा डीसी को पत्र, कहा करवाएं नालों की सफाई
ब्यूरो/अमर उजाला,पानीपत
Updated Fri, 05 Aug 2016 12:15 AM IST
विज्ञापन
ट्रैफिक
- फोटो : ब्यूरो
पानीपत। ट्रैफिक अधिकारियों ने शहर की बदतर ट्रैफिक व्यवस्था का ठीकरा जन स्वास्थ्य विभाग पर फोड़ दिया है। ट्रैफिक पुलिस के अनुसार अगर शहर में ड्रेन की सफाई और सीवरों की सफाई व्यवस्था ठीक हो तो बारिश के समय में सड़कों पर जाम नहीं होगा। ड्रेन और सीवरों की सफाई के लिए ट्रैफिक डीएसपी ने उपायुक्त को पत्र लिखकर सीवर और ड्रेन की सफाई करवाने की मांग की है।
डीएसपी आत्माराम लांबा ने उपायुक्त डॉ. चंद्रशेखर खरे को पत्र लिखकर ड्रेन और सीवरों की सफाई करवाने की मांग की है। उपायुक्त खरे को लिखे पत्र में डीएसपी आत्माराम लांबा ने कहा कि शहर में बारिश के समय में सड़कों पर पानी भर जाता है। जिस कारण सड़कों पर जाम लग जाता है।
पानी की सही प्रकार से निकासी ना होने के कारण ट्रैफिक व्यवस्था प्रभावित हो रही है। संजय चौक, रेलवे रोड, सनौली रोड, जाटल रोड और रामलाल चौक के पास बारिश में पानी भर जाता है। डीएसपी आत्माराम लांबा ने उपायुक्त से ड्रेन के पास पानी की तेज निकासी के लिए मोटर लगाने की भी मांग की है।
विज्ञापन
बारिश होते ही खुल जाती है पोल
बारिश होते ही शहर में पानी निकासी के साथ यातायात व्यवस्था की भी पोल खुल जाती है। जीटी रोड के दोनों तरफ घुटनों से ऊपर तक पानी जमा हो जाता है। वहीं शहर के रेलवे अंडरपास भी निकलने का रास्ता नहीं मिल पाता।
वर्जन
अगर ड्रेन और सीवरों की सफाई समय-समय पर होती रहे तो शहर की सड़कों पर पानी एकत्रित नहीं होगा। सड़कों पर पानी एकत्रित होने के कारण शहर की सड़कों पर जाम लगता है। उपायुक्त को पत्र लिखकर ड्रेन और सीवरों की सफाई की मांग की गई है।
आत्माराम लांबा, डीएसपी ट्रैफिक पानीपत।