फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   DSP saw the footage, discussed with officials

Panipat News: डीएसपी ने देखी फुटेज अधिकारियों से की चर्चा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 02 Feb 2025 02:02 AM IST
विज्ञापन
DSP saw the footage, discussed with officials
पानीपत। जीआरपी ने अंबाला-दिल्ली रेल लाइन पर लोहे का एंगल रखने के मामले की जांच तेज कर दी है। जीआरपी डीएसपी राजेश कुमार ने शनिवार को मौके के साथ आसपास के क्षेत्र का दौरा किया और अधिकारियों से चर्चा की। इसके अलावा आसपास लगे सीसीटीवी की फुटेज देखी और कबाड़ियों से पूछताछ की रिपोर्ट भी ली।
विज्ञापन

डीएसपी राजेश कुमार शनिवार को जीआरपी थाना पहुंचे। उन्होंने थाना प्रभारी बलवान और जांच अधिकारी से विस्तार से चर्चा की। वे इसके बाद मौके का निरीक्षण करने पहुंचे। उन्होंने आसपास की दुकानों और मकानों को देखा। इसके साथ एंगल आने के संभावित स्थानों पर पहुंचे।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार अंबाला-दिल्ली रेल लाइन पर बुधवार को आजाद नगर कॉलोनी के नजदीक करीब 20 फीट का एंगल पटरी पर रखा मिला था। लोको पायलट रंजन कुमार उस समय इंजन लेकर पानीपत से गन्नौर जा रहे थे। उन्होंने ट्रैक से एंगल को हटाकर रेलवे और जीआरपी अधिकारियों को सूचना दी थी। इसके कुछ देर बाद नेताजी और संभलपुर एक्सप्रेस को यहां से गुजरना था। जीआरपी थाना प्रभारी बलवान सिंह टीम के साथ मौके पर पहुंचे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed