फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   DSP checked the security arrangements on Kanwar route

Panipat News: डीएसपी ने कांवड़ मार्ग पर सुरक्षा व्यवस्था जांची

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 17 Jul 2025 02:24 AM IST
विज्ञापन
DSP checked the security arrangements on Kanwar route
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

समालखा। हरिद्वार रोड नेशनल हाईवे 709 एडी पर कांवडि़यों का आगमन शुरू हो गया है। बुधवार को डीएसपी टैफिक सुरेश सैनी, डीएसपी समालखा नरेंद्र कादियान ने सनौली थाना प्रभारी संदीप कुमार के साथ यमुना बार्डर से छाजपुर तक कांवड़ मार्ग का निरीक्षण किया। गंगा जल लेने के लिए हरियाणा, राजस्थान, दिल्ली आदि प्रदेशाें के कांवडियों का आगमन शुरू हो गया है। सनौली हरिद्वार रोड पर कांवड़ लेने वालों के वाहनों की संख्या बढ रही है। वहीं, हरिद्वार से कांवड़ लेकर आने वाले शिव भक्तों की भी दिन प्र‎तिदिन बढ़त हो रही है। डीएसपी नरेंद्र कादियान ने बताया कि आने वाली 23 जुलाई तक शिवरात्रि पर्व को लेकर हरिद्वार से कांवड लेकर आ रहे कांव‎डि़यों की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर नेशनल हाईवे 709 एडी पर सभी भारी वाहनों को लेकर सनौली-हरिद्वार रोड सील कर दिया है। इस दौरान एसएचओ सनौली संदीप कुमार ने भी सभी भारी वाहनों के आवागमन पर रोक लगा दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed