{"_id":"640ceb68b8c402c4a90de449","slug":"drug-smuggler-arrested-in-car-45-kg-of-marijuana-recovered-panipat-news-c-18-1-56546-2023-03-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panipat News: कार सवार नशा तस्कर गिरफ्तार, 45 किलो गांजा बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panipat News: कार सवार नशा तस्कर गिरफ्तार, 45 किलो गांजा बरामद
विज्ञापन
पानीपत। सीआईए टू की टीम ने कुटानी रोड पर कार सवार एक नशा तस्कर को 45 किलो 400 ग्राम गांजा पत्ती सहित गिरफ्तार किया है। आरोपी मुजफ्फरनगर यूपी से सवा दो लाख में गांजापत्ती खरीदकर लाया था। पुलिस ने तस्करों के ठिकानों का पता लगाने के लिए आरोपी को तीन दिन के पुलिस रिमांड पर लिया है।
सीआईए टू प्रभारी इंस्पेक्टर वीरेंद्र ने बताया कि उनकी टीम गश्त के दौरान कुटानी रोड पर पावर हाउस के पास मौजूद थी। टीम को गुप्त सूचना मिली की एक संदिग्ध व्यक्ति कार से शहर की तरफ जा रहा है। कार में मादक पदार्थ होने की संभावना है। सूचना के आधार पर पुलिस ने कुटानी रोड पर नाकाबंदी कर संदिग्ध वाहनों की जांच शुरू कर दी। कुछ देर बाद एक कार कुटानी की तरफ से आती हुई दिखाई दी। पुलिस टीम ने कार चालक को रोकने का इशारा किया तो चालक ने कार रोककर भागने का प्रयास किया। पुलिस टीम ने उसको काबू कर पूछताछ की। उसने अपनी पहचान रमेश निवासी डाबर कॉलोनी पानीपत के रूप में बताई। पुलिस टीम ने ड्यूटी मजिस्ट्रेट की उपस्थिति में कार की तलाशी ली तो प्लास्टिक के कट्टे से गांजा पत्ती बरामद हुई। इसका वजन 45 किलो 400 ग्राम पाया गया।
आरोपी रमेश के खिलाफ थाना किला में एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर पूछताछ की गई तो उसने बताया कि वह शार्ट कट से पैसे कमाना चाहता था। वह यूपी के मुजफ्फरनगर में आरिफ नाम के युवक से 2.25 लाख रुपये में गांजा पत्ती खरीद कर लाया था।