फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Drug addicts attacked two friends returning from church with a rod, chain looted

Panipat News: चर्च में प्रार्थना कर घर लौट रहे दो दोस्तों पर नशेड़ियों ने किया रॉड से हमला, 3 तोले की चेन लूटी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 29 Dec 2022 09:00 AM IST
विज्ञापन
Drug addicts attacked two friends returning from church with a rod, chain looted
पानीपत। पुराना औद्योगिक थानाक्षेत्र स्थित चर्च में प्रार्थना कर लौट रहे दो दोस्तों पर तीन आरोपियों ने रॉड से हमला कर तीन तोले की चेन लूट ली। आरोपियों ने एक युवक के प्राइवेट पार्ट पर भी हमला किया। मन नहीं भरा तो उन्होंने युवक को सड़क पर गिराकर कुचलने का प्रयास किया, लेकिन आसपास के लोगों ने उसे बचा लिया। आरोपी जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए। दोनों ने मामले की शिकायत पुलिस को दी है।
विज्ञापन

अंसल निवासी सक्षम मिगलानी ने बताया कि वह बी-टेक फाइनल ईयर का छात्र है। 25 दिसंबर को वह रात करीब नौ बजे अपने दोस्त साहिल सैनी, नमन ग्रोवर के साथ क्रिसमस-डे पर चर्च गए थे। वहां से वे लौट रहे थे। रास्ते में एक कैंटर खड़ा था, जिसमें से मोंटी नामक युवक उतरा, जो कि नशे में धुत था। उन्होंने रास्ता मांगा तो आरोपी ने मारपीट शुरू कर दी। दोस्त नमन ने डायल-112 पर कॉल कर सूचना दी। इसी बीच आरोपी ने भी अपने साथियों को कॉल कर मौके पर बुलाया। आरोपी के दो साथी पंकज और शिवम फोर्ड फिगो गाड़ी में आए। उनके पास रॉड था। आरोपियों ने उन्हें पीटना शुरू कर दिया। आरोपियों ने उसके गले से तीन तोले की चेन झपट ली। इसमें उसे चोट भी आई।
विज्ञापन

सक्षम ने बताया कि उसने साहिल के भाई कॉल कर वारदात की सूचना दी। सूचना मिलते ही सागर मौके पर पहुंचा। साहिल बेसुध और खून से सना हुआ था। उसे पहले सामान्य अस्पताल पहुंचाया, जहां से उसे पीजीआई रेफर कर दिया। उसके बाद उन्होंने साहिल को एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन

घायल की शिकायत पर आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर आरोपियों की धरपकड़ में टीम जुट गई है। जल्द ही उन्हें गिरफ्तार किया जाएगा।
- नरेंद्र कुमार, पुराना औद्योगिक थाना प्रभारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed