फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Drug addiction is killing loved ones

नशे की लत अपनों को ही उतार रही मौत के घाट

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 13 Jul 2022 01:51 AM IST
विज्ञापन
Drug addiction is killing loved ones
नशे की लत अपनों को ही मौत के घाट उतर रही है। शराब के लिए सौतेले दादा ने पांच माह के पोते की हत्या कर दी। फिर बेटे अपना सब कुछ लुटाने के बाद पिता को बेरहमी से पीटकर पिता की जान ले ली। वहीं मंगलवार को पति ने सोती हुई पत्नी का गला रेता दिया। नशे की लत में खुद का जीवन बर्बाद कर रहे करीबी रिश्ते ही जान लेने पर अमादा हो गए। हत्या की वजह सिर्फ इतनी ही थी कि शराब पीने से मना किया गया। बीते एक सप्ताह में नशे के लिए अपनों की हत्या की तीसरी वारदात समाने आई है।
विज्ञापन

सोमवार की रात सनौली के गांव धनसौली में सुबह से शराब पी रहे पति के घर आने पर पत्नी का उसे और पीने से रोकना काल बन गया। पति ने सोती हुई पत्नी का गला काट दिया। इतना नहीं कि कत्ल के बाद पति ने पत्नी की लाश के पास बैठकर ही दो घंटे तक जी भर के शराब पी। फिर अपनी मां और बेटे से बोला कि चलो शव को यमुना में फेंक आते हैं। हालांकि बेटे ने पुलिस को सूचना देकर पिता को गिरफ्तार कराया। नशा इस हद तक हावी हो गया कि अपने तीन बच्चों की मां और जीवनसंगिनी का कत्ल करने में हाथ नहीं कांपे। संवेदनहीनता इतनी कि शव के पास ही बैठक शराब तक पी।
विज्ञापन

शराब के नशे में फंसने के बाद बेटे के लिए सही और गलत समझना मुश्किल हो गया। दिल्ली में करोड़ों रुपये कीमत के सात मकान और फैक्टरी तक मंगतराम के बेटे प्रेम ने शराब के लिए लुटा दिया। पानीपत आकर किराए के मकान में रहने को मजबूर हो गए। गत नौ जुलाई को बेटा शराब पीकर आया और पिता ने टोका तो पहले उन्हें डंडे से पीटा। पहली मंजिल की सीढ़ियों से पिता को घसीटता हआ बेटा भूतल पर लेकर आया। जहां पीने के पानी की पाइपलाइन में लगा हैंडपंप उखाड़ लिया और पिता पर ताबड़तोड़ वार किए। पिता की मौके पर ही मौत हो गई। नशे के लिए अपनी मां को भी नहीं छोड़ा, उन्हें भी पीटा।
विज्ञापन
विज्ञापन

किशनपुरा से चार जुलाई को अपहृत पांच माह के कार्तिक की गला घोंटकर उसके सतौले दादा ने हत्या कर दी। शुक्रवार की सुबह जींद में सौतेले दादा की निशानदेही पर पुलिस ने कार्तिक शव क्षत-विक्षत हालत में बरामद किया। हत्यारोपी की पत्नी और उसके सौतेले बेटे ने उसे शराब पीने से मना किया था, जिस पर सतौले पोते का अपहरण कर लिया ओर जींद ले जाकर गला घोंटकर उसे मार दिया। जब मासूम का शव मिला तो उसका सिर नहीं मिला था, उसे कुत्ते नोंच चुके थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed