फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Drowned in canal, murder case

Panipat News: नहर में डूबा तीन बहनों का इकलौता भाई, चार दोस्तों पर हत्या का आरोप

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 11 Apr 2023 08:16 PM IST
विज्ञापन
Drowned in canal, murder case
फोटो संख्या-13
विज्ञापन

नहर में डूबा तीन बहनों का इकलौता भाई, चार दोस्तों पर हत्या का आरोप
पिता का आरोप करनाल से आते ही दोस्त बुलाकर ले गए थे
संवाद न्यूज एजेंसी
पानीपत। सिंगपुरा गांव का तीन बहनों का इकलौता भाई संदिग्ध परिस्थितियों में दिल्ली पैरलल नहर में डूब गया। पिता ने बेटे के चार दोस्तों पर उसकी नहर में डुबोकर हत्या करने का आरोप लगाया है। उनकी शिकायत पर सदर थाने की पुलिस ने चारों दोस्तों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया है। हालांकि समाचार दिए जाने तक युवक का पता नहीं चल पाया था। पुलिस व परिजन गोताखोर की मदद से नहर में उसकी तलाश कर रहे थे।

सिंगपुरा के पूर्व सरपंच फतेह सिंह के भाई सुंदर ने बताया कि हैप्पी उसका इकलौता बेटा है। वह रिफाइनरी में ठेकेदार के पास काम करता है। उसने डेढ़ माह से काम छोड़ दिया था। वह अपने काम से करनाल गया था। उसका बेटा घर पर था। उसे फोन पर सूचना मिली कि उसका बेटा नहर में डूब गया। वह सूचना पाकर गांव लौटा तो उसे पता चला कि बेटे के साथ चार युवक भी थे। उसने आरोप लगाया कि गुरप्रीत, रिंकू, कुलदीप और अमित हत्या करने की साजिश से उसके बेटे को घर से ले गए और उसे सिंगपुरा के साथ बहने वाली नहर में डुबोकर मार दिया। सदर थाना प्रभारी एसआई राम निवास ने बताया कि हैप्पी ने अपने दोस्तों के साथ पहले शराब पार्टी की। इनमें से दो युवक सामान लेने चले गए। एक युवक नहर किनारे शौच करने लगा। जबकि हैप्पी रेलवे ट्रैक के पास चला गया। आसपास के लोगों से पूछताछ में पता चला कि हैप्पी खुद नहर में गिरा। स्थानीय लोगों ने बचाने का भी प्रयास किया, लेकिन उसका हाथ दो फुट दूर रह गया। इससे उसे बचाया नहीं जा सका। पिता की शिकायत पर हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed