फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Drops of relief rained from the sky, the temperature also dropped

आसमान से बरसी राहत की बूंदे, तापमान में भी आई गिरावट

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 04 Jul 2021 12:06 AM IST
विज्ञापन
Drops of relief rained from the sky, the temperature also dropped
प्रदेश के विभिन्न हिस्सों सहित जिले में शुक्रवार-शनिवार की रात बारिश हुई। इससे न केवल मौसम सुहावना हुआ बल्कि तापमान में भी गिरावट आई। आसमान से बरसी राहत की बूंदों ने पिछले चार दिनों से लू के थपेड़े झेल रहे लोगों को राहत दिलाई। शुक्रवार शाम को ही मौसम ने अचानक करवट ली। तेज हवाएं चलने लगी। मध्यरात्रि के समय बारिश शुरू हुई जिससे लोगों को राहत मिली। वहीं, शनिवार सुबह से मौसम साफ रहा। बारिश के बाद बनी उमस तथा सूरज की तेज किरणों से दोपहर बाद तक लोगों का हाल बेहाल किया। शाम के समय तेज हवाओं के साथ काली घटा छाई, जिससे जिले के अधिकतर हिस्सों में बूंदाबांदी भी हुई। तेज ठंडी हवाओं से मौसम सुहावना बना। शनिवार रात को भी तेज हवाओं के साथ बारिश होने की संभावना है।
विज्ञापन

मौसम विभाग ने प्रदेश में बारिश को लेकर येलो अलर्ट जारी किया है। शनिवार को गरज-चमक के साथ बूंदाबांदी हो सकती है। बादल छाए रहने के कारण तापमान में गिरावट देखने को मिलेगी। अगले दो दिन बूंदाबांदी होने या बादलवाई छाने से तापमान में हल्की गिरावट आ सकती है।
विज्ञापन

पानीपत का तापमान
शुक्रवार रात मौसम में आए बदलाव के बाद अधिकतम तापमान में करीब 8 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई। वीरवार को पानीपत का अधिकतम तापमान 43.2 डिग्री जबकि न्यूनतम तापमान 30.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। वहीं, शनिवार को अधिकतम तापमान 35.8 डिग्री तथा न्यूनतम तापमान 26.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

हरियाणा में शुक्रवार शाम से मौसम में बदलाव आया है। शुक्रवार रात को बारिश होने के बाद तापमान में भी गिरावट आई है। वहीं रविवार को भी बारिश होने के प्रबल आसार हैं। जिससे अधिकतम तापमान में गिरावट आ सकती है।
- डीएस बूंदेला, मौसम विशेषज्ञ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed