फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Durga Puja festivities resonated with devotional songs by Bhojpuri artists; the immersion procession featured 51 vehicles.

Panipat News: भोजपुरी कलाकारों के भजनों से गूंजा दुर्गा पूजा महोत्सव, 51 गाड़ियों के साथ निकली विसर्जन यात्रा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 21 Oct 2026 06:03 PM IST
विज्ञापन
Durga Puja festivities resonated with devotional songs by Bhojpuri artists; the immersion procession featured 51 vehicles.
दुर्गा पूजा महोत्सव के दौरान झूमते हरियाणा पूर्वांचल कल्याण संघ के पदाधिकारी व श्रद्धालु। - संस
- हरियाणा पूर्वांचल कल्याण संघ के आयोजन में 36 बिरादरियों ने लिया हिस्सा, शिल्पी राज समेत कलाकारों ने मां दुर्गा का किया गुणगान
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
पानीपत। जाटल रोड स्थित लक्ष्मी वाटिका देशवाल रोड पर हरियाणा पूर्वांचल कल्याण संघ द्वारा आयोजित दुर्गा पूजा महोत्सव धार्मिक श्रद्धा और उत्साह के साथ संपन्न हुआ। महोत्सव में पूर्वांचल समाज सहित शहर की 36 बिरादरी के लोगों ने भागीदारी कर सामाजिक एकता और सांस्कृतिक परंपराओं का संदेश दिया।
महोत्सव का शुभारंभ 51 महिलाओं की कलश यात्रा व जलभरी कार्यक्रम से हुआ। इसके बाद विधि-विधान से मां दुर्गा के विभिन्न स्वरूपों की पूजा-अर्चना की गई। मनोज सिंह और उनकी पत्नी मुख्य यजमान रहे। अष्टमी और नवमी पर धार्मिक अनुष्ठान हुए, जबकि दशमी पर आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम में भोजपुरी कलाकारों ने समा बांधा।
विज्ञापन

कलाकार शिल्पी राज, राकेश मिश्रा, विजय चौहान, अमृता दीक्षित और दुर्गेश पांडे सहित अन्य कलाकारों ने भजनों और भक्ति गीतों के माध्यम से मां दुर्गा का गुणगान किया। मां के जयकारों से कार्यक्रम स्थल गूंज उठा।
विज्ञापन
विज्ञापन

महोत्सव के समापन पर 51 गाड़ियों के साथ मां दुर्गा की विसर्जन यात्रा निकाली गई। श्रद्धालुओं ने भावपूर्ण विदाई दी। संघ के अध्यक्ष अमित सिंह ने कहा कि आयोजन का उद्देश्य सनातन संस्कृति, पूर्वांचली परंपराओं और आपसी भाईचारे को बढ़ावा देना है। इस मौके पर संघ के अध्यक्ष अमित सिंह, उपाध्यक्ष मुकेश पटेल, सचिव मनोज यादव, प्रवक्ता जयंत कुमार, संगठन प्रवक्ता राहुल सिंह, संगठन सचिव डीके सिंह, कोषाध्यक्ष मनोज सिंह, उपाध्यक्ष संतोष मास्टर, महासचिव रवि मिश्रा, उपाध्यक्ष गौतम झा और उप सचिव विकास राय मौजूद रहे।
17
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed