फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Drizzle brings relief from heat, chances of rain today

Panipat News: बूंदाबांदी से गर्मी से मिली राहत, आज बारिश के आसार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 06 Sep 2025 03:24 AM IST
विज्ञापन
Drizzle brings relief from heat, chances of rain today
पानीपत। भाद्र माह में पिछले एक सप्ताह से लगातार बारिश के बाद शुक्रवार को सुबह तेज धूप निकलने से मौसम साफ रहा। दोपहर बाद कुछ क्षेत्रों में हल्की बूंदाबांदी हुई। इसराना में दो एमएम, पानीपत, मतलौडा, बापौली, समालखा में शून्य एमएम बारिश दर्ज की गई। हल्की बूंदाबांदी से तापमान में कमी आई। मौसम विशेषज्ञ ने शनिवार को बारिश की संभावना जताई है।
विज्ञापन

पिछले एक सप्ताह से तेज बारिश के बाद शुक्रवार को सुबह तेज धूप निकलने से मौसम साफ रहा। दोपहर बाद मौसम ने करवट ली और कुछ क्षेत्रों में हल्की बूंदाबांदी हुई। इसराना में दो एमएम बारिश दर्ज की गई। हल्की बूंदाबांदी होने से तापमान में कमी आई। अधिकतम तापमान 32 डिग्री और न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। हवा की रफ्तार 10 किलोमीटर प्रति घंटा रही।
विज्ञापन

शहर में जलभराव की स्थिति बनी हुई है। जिससे लोगों को परेशानी हो रही है। वहीं आस-पास के क्षेत्रों में बीमारी फैलने का खतरा बना हुआ है। इसराना निवासी प्रताप सिंह ने बताया कि फ्लाईओवर के नीचे गहरे गड्ढे बने हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिनमें अब भी जलभराव की स्थिति बनी हुई है। जलभराव होने से जहां हादसे का डर बना हुआ है वहीं खड़े पानी में डेंगू-मलेरिया फैलने का डर बढ़ रहा है। मौसम विशेषज्ञ डॉ. आशीष ने बताया कि शनिवार को बारिश हो सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed