फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Drivers and the general public were made aware of the ill effects of drugs.

Panipat News: चालकों व आमजन को नशे के दुष्प्रभाव के खिलाफ किया जागरूक

Sat, 29 Nov 2025 01:13 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत Updated Sat, 29 Nov 2025 01:13 AM IST
विज्ञापन
Drivers and the general public were made aware of the ill effects of drugs.
लोगों को नशे के ​खिलाफ जागरूक करते पुलिस अ​​​धिकारी। पीआरओ
समालखा। पुलिस टीम ने शुक्रवार को शहर में टैक्सी स्टैंड पर चालकों व आमजन को नशे के दुष्प्रभावों की जानकारी देकर जागरूक किया। टीम द्वारा नशे के दुष्प्रभावों और इससे होने वाले शारीरिक, मानसिक, आर्थिक और सामाजिक नुकसान के बारे विस्तार से बताया गया। नशा करने से व्यक्ति का स्वास्थ्य तो बिगड़ता ही है, साथ ही उसका सामाजिक जीवन और भविष्य भी प्रभावित होता है।
विज्ञापन

नशा मुक्त अभियान के जिला में नोडल अधिकारी डीएसपी नरेंद्र सिंह ने कहा कि नशा एक अभिशाप है। इस अभिशाप को जड़ से खत्म करने के लिए समाज के सभी लोगों को एकजुट होकर आवाज उठानी होगी। नशा व्यक्ति के शरीर के लिए तो हानिकारक है ही साथ में यह अपराध करने का मुख्य कारण भी बनता है। पुलिस टीम ने इस दौरान राष्ट्रीय हेल्पलाइन मानस 1933 के बारे में विस्तार से बताया। उन्हें किसी प्रकार की नशीली दवाओं के व्यापार, तस्करी की जानकारी हो तो वे सरकार द्वारा जारी किए नेशनल नारकोटिक्स मानस हेल्पलाइन 1933 पर सूचित करें।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed