{"_id":"626d9db3f669ba1ccc561662","slug":"driver-s-body-found-hanging-in-truck-panipat-news-knl106683574","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रक में फंदे पर लटका मिला चालक का शव, हत्या की आशंका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रक में फंदे पर लटका मिला चालक का शव, हत्या की आशंका
विज्ञापन
पानीपत। नूरवाला बस अड्डे पर खड़े ट्रक में शनिवार को चालक का शव फंदे पर लटका मिलने से सनसनी फैल गई। परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है। चालक ने शुक्रवार शाम पांच बजे अपने भाई को फोन कर किसी मुसीबत में फंसे होने की बात कही थी। सेक्टर 13-17 थाने की पुलिस और एफएसएल ने मौके पर पहुंचकर साक्ष्य जुटाए। पुलिस ने शव को फंदे से उतारकर सिविल अस्पताल भेजा। पुलिस ने परिजनों के बयान दर्ज कर लिए हैं। फिलहाल पुलिस ने पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस मामले की विभिन्न पहलूओं से जांच कर रही है।
ज्योति कॉलोनी निवासी रिजवान (34) पुत्र मोमीन पेशे से चालक था। वह मुर्गी फार्म में चूजे ट्रक में लेकर आता था। उसकी पत्नी सिब्बो आठ माह की गर्भवती है। रिजवान और सिब्बो तीन बेटियों के माता-पिता हैं। मोहम्मद इरफान ने बताया कि उसका भाई रिजवान पिछले करीब 20 दिनों से ट्रक पर चालक का काम करता था। वह बृहस्पतिवार शाम करीब चार बजे ट्रक लेकर दिल्ली के लिए निकला था। शुक्रवार शाम पांच बजे कॉल कहा था कि वह किसी मुसीबत में फंसा हुआ है। इसके बाद रिजवान ने फोन काट दिया। जब उसने दोबारा उस नंबर पर कॉल की तो सामने वाले व्यक्ति ने उससे कहा कि वह दोबारा इस नंबर पर कॉल न करें। वह दो नंबर का व्यक्ति है वह किसी वारदात को अंजाम दे सकता है। इसलिए दोबारा इस नंबर पर कॉल न करें। वह इसके बाद से ही रिजवान की तलाश कर रहे थे। कुछ लोगों ने बताया कि उन्होंने रिजवान को बिचपड़ी चौक पर देखा है। उन्हें रिजवान का कोई सुराग नहीं मिला। शनिवार सुबह दो लोग उसकी मां शम्मी के पास आए और बताया कि नूरवाला बस अड्डे पर खड़े ट्रक में रिजवान का शव फंदे पर लटका है। मौके पर पहुंचकर उन्होंने ट्रक के डाले पर लगे फट्टों को हटाया तो रिजवान का शव फंदे पर लटका मिला। रिजवान के पैर अंडों के ट्रे पर रखे थे। उसका पूरा शरीर मुड़ा हुआ था। देखने यह आत्महत्या नहीं हत्या का मामला लग रहा था। रिजवान के पैरों और कमर में भी चोट के निशान मिले।