{"_id":"62ba161c914fc2433b12da42","slug":"driver-dies-in-truck-eco-collision-panipat-news-knl1128684133","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रक ने इक्को चालक को सामने से मारी टक्कर, चालक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रक ने इक्को चालक को सामने से मारी टक्कर, चालक की मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पानीपत। असंध रोड पर गांव नोहरा मोड़ के पास रविवार देर रात एक ट्रक ने ईको को सामने से टक्कर मार दी। हादसे में ईको चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। लोगों ने उसे सामान्य अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। दूसरी ओर आरोपी ट्रक चालक मौके से फरार हो गया। पुराना औद्योगिक थाने की पुलिस ने मृतक के बेटे की शिकायत पर आरोपी ट्रक चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
पुराना औद्योगिक थाने की पुलिस को दी शिकायत में गांव बिंझौल निवासी पंकज ने बताया कि उसके पिता सुभाष (52) ईको गाड़ी चलाते थे। रविवार रात पिता मतलौडा में सवारी छोड़कर घर लौट रहे थे। जब वह असंध रोड पर नोहरा मोड़ के पास पहुंचा तो सामने से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक चालक ने टक्कर मार दी और मौके से फरार हो गया। राहगीरों ने घायल अवस्था में पिता को सिविल अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। मृतक तीन बच्चों का पिता था। उनमें एक शादीशुदा है। पुराना औद्योगिक थाना प्रभारी इंस्पेक्टर बलराज सिंह ने बताया कि बेटे की शिकायत पर ट्रक चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। सोमवार को शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया गया है।