फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Driver dies after being hit by truck

Panipat News: ट्रक की चपेट में आने से चालक की मौत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 30 Oct 2024 03:07 AM IST
विज्ञापन
Driver dies after being hit by truck
पानीपत। रिफाइनरी की टैंकर पार्किंग में टैंकर खड़ा कर सड़क पार कर पानी लेने जा रहे चालक को ट्रक ने कुचल दिया। ट्रक चालक की तीन दिन चंडीगढ़ पीजीआई में चले इलाज के बाद मौत हो गई। ट्रक चालक के बेटे की शिकायत पर सदर थाना पुलिस ने अज्ञात पर केस दर्ज कर लिया है। पुलिस ने चंडीगढ़ पीजीआई में मृतक के बेटे के बयानों पर शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया है।
विज्ञापन

पंजाब के बरनाला जिले के गांव भूरे निवासी रेशम सिंह ने बताया कि उसका पिता दर्शन (62) पेशे से ट्रक चालक था। शनिवार सुबह सात बजे वह टैंकर को पंजाब से लेकर पानीपत रिफाइनरी में पहुंचा था। उसने टैंकर पार्किंग में अपना टैंकर खड़ा किया और वह सड़क पार कर पानी लेने जा रहा था। यहां सड़क पार करते हुए उसे टैंकर ने कुचल दिया। इसमें उसका पिता दर्शन गंभीर रूप से घायल हो गया था। उसको राहगीरों ने करनाल के निजी अस्पताल में भिजवाया, यहां से उसे चंडीगढ़ पीजीआई रेफर कर दिया था। जहां मंगलवार को इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed