फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   driver & conductor beaten by auto drivers

ऑटो चालकों ने की रोड़वेज के चालक और परिचालक की धुनाई

Sun, 20 Dec 2015 12:21 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/पानीपत
अमर उजाला ब्यूरो/पानीपत Updated Sun, 20 Dec 2015 12:21 AM IST
विज्ञापन
driver & conductor beaten by auto drivers
निंबरी गांव में  सवारियों के बस में बैठने को लेकर ऑटो और बस चालक दल के बीच झगड़ा हो गया। बस के चालक और परिचालक ने ऑटो चालकों पर मारपीट कार आरोप लगाते हुए हरिद्वार-पानीपत रोड़ जाम कर दिया।
विज्ञापन


झगड़े की सूचना मिलने के बाद बस स्टैंड से रोडवेज और कर्मचारी भी मौके पर पहुुंचे। रोडवेज के कर्मियों ने पुलिस पर तुरंत आरोपी ऑटो चालक के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन


काफी मशक्कत के बाद पुलिस रोडवेज कर्मियों को समझाने में कामयाब हो पाई। ऐसे में सवारियों और वाहन चालकों को खासी परेशानी का सामाना करना पड़ा।

हरियाणा रोडवेज बस चालक जसविंद्र व परिचालक सुरेंद्र ने बताया कि वो सुबह पानीपत बस अड्डे से कुराड़-धनसौली के लिए बस लेकर चले थे।

संजय चौक पर बस को देखकर ऑटो  में बैठी कुछ सवारी उतर कर बस में बैठ गई। ऑटो चालक ने इस पर उसके साथ गाली गलौच करना शुरू कर दिया।

ऑटो चालक गांव निंबरी तक बस का पीछा करते हुए उनके साथ गाली गलौच करता था। जब वह निंबरी गांव में सवारियों को उतार रहे थे, तभी ऑटों चालक भूरा निवासी गांव निंबरी ने उनके व सवारियों के साथ मारपीट की।
विज्ञापन
विज्ञापन


आरोपी ऑटो चालक ने अपने साथियों को भी फोन कर बुला लिया। ऑटो चालकों ने बस के आगे ऑटो लगाकर उनकी पिटाई की।

इसी से नाराज होकर रोडवेज के चालक जसविंद्र और परिचालक सुरेंद्र ने बस को सड़क के बीचों-बीच खड़ा कर दिया। चालक परिचालक की सूचना पर रोडवेज के दर्जनों कर्मी भी मौके पर पहुंचे।

रोडवेज के गुस्साएं कर्मियों ने करीबन पौना घंटा रोड जाम रखा। ऑटो चालकों और रोडवेज के कर्मियों के बीच चल रही तनातनी को देखते हुए ग्रामीणों ने पुलिस को फोन किया।

सदर थाना पुलिस प्रभारी अमित कुमार मौके पर पहुंचे।थाना प्रभारी ने आरोपी ऑटो के खिलाफ उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया। जिसके बाद रोडवेज के कर्मियों ने जाम खोला।

रोडवेज चालकों का निर्णय निंबरी में नहीं रोकेंगे बस
 गांव निंबरी के ऑटो चालकों द्वारा बस के चालक और परिचालक से मारपीट करने से नाराज रोडवेज कर्मियों ने  निंबरी के बस स्टैंड पर बस नहीं रोकने का फैसला किया। इससे ग्रामीणों में नाराजगी है। ग्रामीणों ने आटो चालकों को रोडवेज कर्मचारियों के इस फैसला के बाद काफी हड़काया।


 रोड जाम की सूचना मिलने के बाद वह पुलिस मौके पहुंची। पुलिस मामले की जांच कर रही है। जो भी मामले में आरोपी होगा उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाऐगी।
अमित कुमार, प्रभारी सदर पुलिस थाना
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed