{"_id":"65b19c793ca728d42f0f8275","slug":"drilling-above-oil-pipe-of-refinery-accident-averted-panipat-news-c-244-1-pnp1003-12657-2024-01-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panipat News: रिफाइनरी की तेल पाइप के ऊपर की िड्रलिंग , हादसा टला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panipat News: रिफाइनरी की तेल पाइप के ऊपर की िड्रलिंग , हादसा टला
विज्ञापन
पानीपत। बिंझौल गांव में टेलीकॉम कंपनी ने लापरवाही से काम करते हुए रिफाइनरी की तेल पाइपलाइन के ऊपर तार दबाने के लिए िड्रलिंग कर दी। पाइप लाइन पंक्चर होने से महज दो मीटर की दूरी से बच गई। अन्यथा बड़ा हादसा हो सकता था। जब रिफाइनरी के इंजीनियर को इसका पता चला इन्होंने तुरंत मौके पर पहुंचकर काम रुकवा दिया और पुराना औद्योगिक थाना पुलिस को इसकी सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची तो टेलीकॉम कंपनी के कर्मचारी वहां से भाग गए।
रिफाइनरी के सहायक प्रबंधक ने टेलीकॉम कंपनी के खिलाफ पुलिस को शिकायत दी। पुलिस ने कंपनी पर पेट्रोलियम एक्ट 1934 और पब्लिक की संपति को नुकसान पहुंचाने की धाराओं में केस दर्ज कर लिया है। रिफाइनरी के सहायक प्रबंधक गगसीना गांव निवासी आशीष कुमार ने बताया कि मथुरा व जालंधर रिफाइनरी तेल पाइप लाइन पानीपत रिफाइनरी में आई है। इस पाइप से कच्चे तेल व पेट्रोल को भेजा जाता है। इस पाइप लाइन को धरती के तीन मीटर अंदर दबाया गया है। ये पाइपलाइन बिंझौल गांव से होकर गुजर रही थी। उनको मंगलवार को सूचना मिली थी कि बिंझौल में टेलीकॉम कंपनी रिफाइनरी की पाइप के ऊपर िड्रलिंग कर रही है। वो सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे। यहां टेलीकॉम कंपनी के कर्मचारी रिफाइरी की पाइप के ऊपर मशीन से िड्रलिंग करके ऑप्टिकल फाइबर केबल दबाने की कोशिश कर रहे थे। इन्होंने एक मीटर तक मशीन से खुदाई कर दी थी। दो मीटर नीचे रिफाइनरी की पाइपलाइन थी। इसलिए बड़ा हादसा हो सकता था। इन्होंने बड़ी लापरवाही बरती है। इसलिए उन्होंने काम रुकवाकर इसकी शिकायत पुलिस को दी।
वर्जन-
पुराना औद्योगिक पुलिस थाना के प्रभारी विरेंद्र सिंह ने बताया कि टेलीकॉम कंपनी पर केस दर्ज कर लिया है। कंपनी के अधिकारियों को नोटिस जारी कर पूछताछ के लिए बुलाया गया है। मामले की जांच की जा रही है।