{"_id":"649f4141db1a2c9f740877c6","slug":"drainage-of-water-logging-stalled-now-solution-will-be-found-panipat-news-c-244-1-pnp1004-1676-2023-07-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panipat News: जल भराव की निकासी ठप, अब निकालेंगे समाधान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panipat News: जल भराव की निकासी ठप, अब निकालेंगे समाधान
विज्ञापन
पानीपत। शहर में बारिश के पानी से होने वाली जलभराव की ठप निकासी का अब समाधान होगा। शहर में मुख्य नौ जलभराव के प्वाइंट को अब ड्रेन से भी जोड़ा किया जाएगा। वहीं, एसटीपी परिसर में भी साफ सफाई होगी। वीरवार को शहरी विधायक ने खुद औचक निरीक्षण कर सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट की खामियों की पोल खोली थी। जिसके बाद शुक्रवार को अमर उजाला की टीम ने एसटीपी का दौरा किया तो हालात दयनीय दिखी। प्लांट में कूड़ा ही कूड़ा दिखाई दिया।
उल्लेखनीय है कि सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट में किसी भी प्रकार का कोई डिस्चार्ज मीटर नहीं था। किसी भी प्रकार की लॉगबुक नहीं थी। अधिकारियों के पास भी किसी प्रकार का कोई ब्योरा लिखित में नहीं मिला। प्लांट में तीन पंप मिले जिनमें से दो खराब थे। जनरेटर के लिए पर्याप्त डीजल भी प्लांट में नहीं मिला। परिसर में गंदगी मिली। विधायक विज ने भी वीरवार को दौरा कर इन खामियों पर अधिकारियों को फटकार लगाई थी। अधिकारियों का कहना है कि अब वे यहां जल्द ही सफाई भी करवाएंगे और निकासी के नए प्लान पर भी काम करेंगे।
बॉक्स
एक साल पहले होने थे कनेक्ट, नहीं किए
विधायक प्रमोद विज ने बताया कि शहर में मुख्य ऐसे नौ प्वाइंट हैं, जहां जलभराव की समस्या रहती है। इन प्वाइंट को ड्रेन नंबर एक से जोड़ने के लिए एक साल पहले निगम अधिकारियों को आदेश दिए गए थे। अगर ये प्वाइंट जोड़े जाते तो शहर में जलभराव नहीं होना था। इनमें शिवाजी स्टेडियम, पालिका बाजार, खादी आश्रम, एसडी कॉलेज रोड, वंदे मातरम चौक यानी संजय चौक, आदर्श नगर, चौड़ा बाजार और गुरुद्वारा मार्केट का प्वाइंट भी शामिल है। यहीं शहर में सबसे ज्यादा जलभराव होता है।
विज्ञापन
बोले अधिकारी:
एसटीपी में जमां गंदगी कराई जाएगी साफ
एसडीओ अर्पित बुधवार ने कहा कि भारी बारिश की वजह से एसटीपी में गंदगी जमा हुई है। इसे साफ कराया जाएगा। इसके अलावा शहर की निकासी को लेकर जो भी आवश्यक कदम होंगे जल्द उठाए जाएंगे।
वर्जन:
अधिकारियों से मांगा है जवाब
शहर के मुख्य नौ स्थान जहां से पानी का ठहराव होता है, इनको ड्रेन से कनेक्ट करने का काम एक साल पहले का था, जो आज तक पूरा नहीं किया। इसका जवाब मांगा गया है।
प्रमोद विज, विधायक, शहरी पानीपत।