फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   drainage jam, arrangements washed away

Panipat News: जल निकासी जाम, धुल गए इंतजाम

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 23 Jun 2023 02:05 AM IST
विज्ञापन
drainage jam, arrangements washed away
पानीपत। बृहस्पतिवार को सुबह हुई तेज बारिश में जिले में जल निकासी की प्रशासनिक तैयारियां बेनकाब हो गईं। पानीपत में 20 और समालखा में महज 18 मिमी. बारिश में ही सड़कों और गलियों में जलभराव हो गया। जिला सचिवालय के सामान्य गेट और गीता कॉलोनी में गीता मंदिर के बाहर पूरे दिन पानी जमा रहा। सनौली रोड पर मार्बल मार्केट और असंध रोड पर ज्योति नगर से होकर निकलना मुश्किल हो गया। इस बीच लोगों को 25 जून से प्री-मानसून और फिर मानसून के आगमन को लेकर जलभराव की चिंता सताने लगी है।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को भोर में साढ़े चार बजे बारिश हुई। पानीपत शहर में सुबह आठ बजे तक करीब 20 एमएम बारिश दर्ज की गई। समालखा में 18 और मतलौडा में पांच एमएम बारिश दर्ज की गई। बारिश के चलते दोपहर तक गर्मी से तो राहत मिली, लेकिन शहर में कई जगह जमा पानी लोगों के लिए परेशानी का सबब बन गया। जिला सचिवालय के मुख्य गेट पर जमा पानी से होकर लोगों को आवागमन करना पड़ा। इधर गीता कॉलोनी, असंध रोड पुल के साथ भगत सिंह मार्केट के रास्ते और असंध रोड पर ज्योति कॉलोनी के पास पूरे दिन पानी जमा रहा। सनौली रोड पर मार्बल मार्केट के समीप पानी जमा होने से लोगों को सबसे ज्यादा परेशानी का सामना करना पड़ा। मौसम विशेषज्ञों के अनुसार 25 जून को प्री-मानसून की संभावना है। यह 29 जून तक प्रभावी रहेगा। इस दौरान मध्यम से तेज बारिश हो सकती है। बृहस्पतिवार को सुबह बारिश के बाद पूरे दिन उमस बनी रही। 38 डिग्री तापमान में भी लोगों का जीना मुहाल रहा।
विज्ञापन

नगर निगम अधिकारियों का दावा है कि शहर में करीब पांच सौ किलोमीटर सीवर की सफाई का कार्य पूरा कर लिया गया है। ड्रेन नंबर-1 की सफाई का कार्य भी तेजी से चल रहा है। जबकि दोनों कार्यों में हकीकत दावों से दूर है। शहर में असंध रोड का सीवर आज भी बंद है। रामलाल चौक से कुछ आगे मैनहाल से पानी ओवरफ्लो हो रहा है। वहीं ड्रेन नंबर-1 की सफाई कार्य भी तेज गति से नहीं चल रहा। कुटानी रोड और इससे आगे कई जगह ड्रेन में कूड़ा जमा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

शहर में नालों और सीवर की सफाई का कार्य लगातार चल रहा है। ड्रेन का टेंडर एक कंपनी को दिया गया है। जल्द ही सफाई का कार्य पूरा कर लिया जाएगा।
- प्रदीप कल्याण, एक्सईएन, नगर निगम।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed