फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Drain will be fixed with 28.12 crores, the body has given permission to tender

पानीपत: 28.12 करोड़ से पक्की होगी ड्रेन, टेंडर लगाने की निकाय ने दी अनुमति

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 21 Feb 2023 02:09 AM IST
विज्ञापन
Drain will be fixed with 28.12 crores, the body has given permission to tender
पानीपत। शहरी स्थानीय निकाय मुख्यालय ने गांव काबड़ी से लेकर रेलवे लाइन पार कोर्ट कांप्लेक्स तक ड्रेन नंबर एक के कच्चे हिस्से को पक्का करने के लिए प्रशासकीय अनुमति दी है। अब निगम इस सप्ताह इसके लिए टेंडर लगाएगा। इसके लिए निगम अधिकारियों ने 28.12 करोड़ रुपये का एस्टीमेट बनाया था। जिसमें ड्रेन के करीब चार किलोमीटर एरिया को पक्का करने के साथ दोनों ओर ग्रिल लगाने और एक ओर करीब 15 फीट चौड़ी पक्की सड़क बनाने का प्लान तैयार था।
विज्ञापन

पहले इस प्रोजेक्ट को सीएम घोषणा के अनुसार सिंचाई विभाग की ओर से सिर्फ 21.04 करोड़ में तैयार किया जाना था लेकिन जैसे ही ये योजना निगम में मर्ज हुई तो निगम अधिकरियों ने इसका बजट सात करोड़ से भी अधिक बनाकर 28. 12 करोड़ रुपये कर दिया। खास बात ये है कि ड्रेन का सिर्फ यही हिस्सा अब तक कच्चा बचा हुआ था। आगे सिवाह तक ये ड्रेेन पक्की है। इसके पक्का होने से आसपास के के दो वार्डों की करीब 12 कॉलोनियों के लोगों को भी फायदा होगा।
विज्ञापन

अब तक के ये थे हालात: फिलहाल ड्रेन का ये हिस्सा कच्चा है। बरसात में पानी ओवरफ्लो होने से ड्रेन के तट कट जाते हैं। इसकी वजह से गंदे पानी के साथ बरसाती पानी मिलकर कॉलोनियों में घुस जाता था। ड्रेन कच्ची होने से इसकी सफाई भी मुश्किल होती है। हालांकि यहां नगर निगम 15 एमएलडी का सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट (एसटीपी) बना रहा है। निर्माण पूरा होने पर तीन वार्डों की 10 कॉलोनियों का गंदा पानी एसटीपी में जाएगा और ड्रेन में सिर्फ साफ बरसाती पानी ही बहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस ड्रेन को पक्का करने का फैसला जिला प्रशासन की फ्लड रिलीफ फंड की बैठक में लिया गया था। इसके बाद नगर निगम ने प्रस्ताव शहरी स्थानीय निकाय को भेजा। प्रस्ताव पास होने पर सीएम घोषणाओं के तहत 21 करोड़ रुपये के बजट को स्वीकृति दी गई है। इसके बाद योजना नगर निगम में आई। बजट पास हुआ और प्रोजेक्ट को प्रशासकीय अनुमति मिली।
निगम अधिकारियों का कहना है कि ड्रेन के पक्का होने की वजह से इसमें फैली गंदगी और दलदल से लोगों को राहत मिलेगी। इसके साथ में पक्का रोड बनने से लोगों का आवगमन सुगम होगा। वहीं, आने वाले समय में ड्रेन में गंदे पानी की बजाए केवल बरसाती पानी ही बहेगा। जिससे आसपास के माहौल गंदगी और बदबू मुक्त हो सकेगा। दोनों ओर ग्रिल लगने से हादसों पर भी अंकुश रहेगा।
ड्रेन के पक्का होने की वजह से वार्ड नंबर 24 और 25 के अंतर्गत आने वाली कॉलोनियों में गाबा कॉलोनी, सैनी कॉलोनी, वीवर्स कॉलोनी, गंगा राम कॉलोनी, अर्जुन नगर, गोपाल कॉलोनी, बतरा कॉलोनी, राम नगर समेत अन्य कई कॉलोनियों के लोगों को राहत मिलेगी।

शहरवासियों को लाभ: ड्रेन के कच्चे हिस्से को पक्का करने के लिए शहरी स्थानीय निकाय ने प्रशासकीय अनुमति दे दी है। इस सप्ताह इसका टेंडर लगाया जाएगा। जिसके बाद ड्रेन को पक्का किया जाएगा। इससे आसपास की कई कॉलोनियों के लोगों को फायदा होगा।
- प्रदीप कल्याण, एक्सईएन, नगर निगम।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed