{"_id":"658b35ceedc36d08c50ff246","slug":"draft-of-ward-ban-was-to-be-published-today-stuck-due-to-lack-of-ppp-panipat-news-c-244-1-pnp1004-11299-2023-12-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panipat News: आज प्रकाशित होना था वार्डबंदी का ड्रॉफ्ट, पीपीपी के अभाव में अटका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panipat News: आज प्रकाशित होना था वार्डबंदी का ड्रॉफ्ट, पीपीपी के अभाव में अटका
विज्ञापन
पानीपत। परिवार पहचान पत्र के आंकड़ों के फेर में शहर की नई वार्डबंदी उलझ गई है। शेड्यूल के अनुसार नई वार्डबंदी का ड्रॉफ्ट 27 दिसंबर को प्रकाशित किया जाना था लेकिन अब तक निगम की एडहॉक कमेटी की बैठक तक नहीं हुई है।
दूसरी ओर से सरकार की विकसित भारत संकल्प यात्रा के चलते अधिकारी और नेता भी व्यस्त हैं। दूसरी ओर चुनाव की दूरियों को देखते हुए माना जा रहा है कि इसी वजह से शेड्यूल को धीमी गति दी जा रही है। आज से ठीक एक माह पहले नगर निगम को 28 नवंबर तक वार्डों की जनसंख्या के आधार पर मैपिंग करनी थी। जिसके आधार पर जनसंख्या के हिसाब से वार्डों के नक्शे पर नई बाउंड्री लाइन लगानी थी। अब तक निगम अधिकारी मैपिंग तक नहीं करा पाए हैं।
शेड्यूल के अनुसार अधिकारियों को 04 दिसंबर को निगम क्षेत्र की सीटों का निर्धारण करना था। ये निर्धारण शहर की जनसंख्या के जातिगत आंकड़ों पर तय किया जाना था। ताकि संबंधित वर्ग विशेष को उनके ही बीच का नेता मिल सके। इस पर 12 दिसंबर को एडहॉक कमेटी की बैठक होनी थी और 18 दिसंबर को वार्ड वाइज बाउंड्री का हिंदी और अंग्रेजी में नोटिफिकेशन देना था। 27 दिसंबर को प्राथमिक यानी ड्रॉफ्ट वार्डबंदी प्रकाशित की जानी थी जो अब तक पूरी नहीं हो पाई हैं।
विज्ञापन
अब फरवरी तक में पूरा होने की उम्मीद : दहिया
एडहॉक कमेटी सदस्य और पार्षद संजीव दहिया ने कहा कि वार्डबंदी का शेड्यूल लेट हो रहा है। जल्द ही एडहॉक कमेटी की बैठक भी होगी। इसके बाद वार्ड के हिसाब से सीटों का निर्धारण, मैपिंग, आपत्ति सुझाव भी लिए जाएंगे। इस प्रक्रिया में समय लगेगा। अनुमान है कि फरवरी तक वार्डबंदी की प्रक्रिया पूरी कर ली जाए।