फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Dr. Anu Kalra took charge of Innerwheel Club

Panipat News: डॉ. अनु कालरा ने संभाली इनरव्हील क्लब की जिम्मेदारी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 18 Jul 2024 07:30 AM IST
विज्ञापन
Dr. Anu Kalra took charge of Innerwheel Club
पानीपत। तीज के गीतों के बीच इनरव्हील क्लब पानीपत मिड टाउन की नई टीम ने डॉ. अनु कालरा की अगुवाई में जिम्मेदारी संभाल ली। क्लब की पदाधिकारियों ने एक साल के प्रोजेक्ट साझा किए और समाज के हर वर्ग के सहयोग का भरोसा दिया।
विज्ञापन

क्लब की ओर से बुधवार को असंध रोड स्थित एक होटल में 27वां वार्षिक पद ग्रहण समारोह आयोजित किया गया। मुख्यातिथि डिस्ट्रिक्ट 308 की 2024-25 की चेयरमैन सुजाता आहूजा और विशिष्ट अतिथि पूर्व मेयर अवनीत कौर, शहरी विधायक प्रमोद विज की धर्मपत्नी नीरू विज और डीएवी थर्मल की प्रधानाचार्या रितु रहीं। अतिथियों ने दीप प्रज्ज्वलित कर इनरव्हील प्रार्थना नी शाइशा गोयल व पूर्विका माखीजा ने शानदार गणेश वंदना और तीज उत्सव पर नृत्य प्रस्तुत किया। पूर्व प्रधान नीतू छाबड़ा ने अपने कार्यकाल में होने वाले सेवा कार्यों और डिस्ट्रिक्ट से मिले पुरस्कारों की जानकारी दी। उन्होंने नव निर्वाचित प्रधान डॉ. अनु कालड़ा को कॉलर पहनाकर कार्यभार सौंपा।
विज्ञापन

प्रधान डॉ. अनु कालड़ा ने क्लब का आभार जताया और नई टीम का परिचय कराकर शपथ दिलवाई। जिसमें प्रधान डॉ. अनु कालड़ा, उप प्रधान सीमा बब्बर, सचिव डॉ. स्वाति गोयल, संयुक्त सचिव पूजा मलिक, निवर्तमान, कोषाध्यक्ष मंजरी गोयल, आईएसओ रूपाली चोपड़ा, संपादक रितिका गर्ग व संयुक्त संपादक डॉ. दीप्ति जैन को बनाया गया। मुख्य सलाहकार चार्टर प्रेसिडेंट कंचन सागर, मुक्ता नागपाल और मंजरी चड्ढा को लिया गया है। सचिव डॉ. स्वाति गोयल ने डिस्ट्रिक्ट चेयरमैन सुजाता आहूजा का आधिकारिक परिचय पढ़ा। सुजाता आहूजा ने कहा कि इस वर्ष इनर व्हील डिस्ट्रिक्ट 308 के 40 वर्ष पूरे होने जा रहें हैं। जो सब के लिए बड़े गौरव की बात है। जिसे रूबी ईयर के रूप में बड़े हर्षोल्लास से मनाया जा रहा है। उन्होंने बताया कि इनरव्हील क्लब पानीपत मिडटाउन की नींव चार्टर प्रधान कंचन सागर ने रखी थी। उस समय 12 सदस्य थी, जो 60 से अधिक हैं। इस स्थापना दिवस पर 15 साल से काम कर रही कंचन सागर, सीमा बब्बर, ज्योत्सना बिंदल, मंजरी चड्डा, अनीता बत्रा, बबिता गर्ग, सांझी सागर, मुक्ता नागपाल, मीनू अनेजा, रेणु देशवाल, सीमा बजाज और परवीन सिंधवानी को सम्मानित किया। पूर्व एसोसिएशन प्रेसिडेंट अनुराधा कालड़ा, पीडीसी डॉ. गीता गुप्ता, जेएडसीसी अंजू गेरा ने भी टीम को आशीर्वाद दिया। डॉ. अनु कालड़ा ने सबका आभारी जताया। उन्होंने आगामी परियोजनाओं के बारे में चर्चा की।
विज्ञापन
विज्ञापन

आर्य समाज के उप प्रधान चंद्र गुलाटी, सुमेधा गुलाटी, कलाकार राजपाल कालिया, गोबिंद कालड़ा, नेहा मखीजा व ओंकार कालड़ा ने पूरी टीम को शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर क्लब सदस्य डॉ. प्रियंका, डॉ मंजू, दिव्या भाटिया, अंबिका गोयल, ज्योति रहेजा, बबीता गर्ग, मनीषा व पूजा मल्होत्रा मौजूद रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed