{"_id":"676339ec7e166081a00f2dc7","slug":"dozens-of-trains-reached-late-in-panipat-passengers-worried-panipat-news-c-244-1-pnp1006-129222-2024-12-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panipat News: पानीपत में दर्जनों ट्रेनें पहुंची लेट, यात्री परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panipat News: पानीपत में दर्जनों ट्रेनें पहुंची लेट, यात्री परेशान
विज्ञापन
पानीपत। पंजाब में किसानों के रेल लाइन पर बैठने से दिल्ली-अंबाला रेल लाइन की करीब एक दर्जन गाड़ियां अपने निर्धारित समय से देरी से पहुंची। ऐसे में यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा। कई ट्रेनों के यात्रियों को कई घंटे तक रेलवे स्टेशन पर बैठे रहना पड़ा। इन सबके बीच जीआरपी रेल लाइन पर अलर्ट रही। इनके अलावा रेलवे अधिकारियों ने भी एहतियात बरती। वहीं सुबह के समय की कुछ ट्रेन धुंध के चलते भी देरी से पहुंची। ट्रेनों का दोपहर को बिगड़ा शेड्यूल देर रात चलता रहा। पानीपत रेलवे स्टेशन दोपहर को आने वाली ट्रेन शाम और शाम को आने वाली ट्रेन देर रात पहुंची
किसान संगठनों ने दिल्ली कूच के बीच बुधवार को रेल रोका आंदोलन की घोषणा की थी। यह आंदोलन दोपहर दो से दोपहर बाद तीन बजे तक था। रेलवे के स्थानीय अधिकारी और जीआरपी ने पानीपत रेलवे स्टेशन समेत अपने अधिकार क्षेत्र के अंतर्गत बुधवार सुबह ही गश्त बढ़ा दी। इसके अलावा खुफिया विभाग से मिलने वाली सूचनाओं के आधार पर भी काम किया। किसान संगठनों ने पानीपत में इस तरह का कोई विरोध नहीं किया लेकिन पंजाब में किसानों के मुख्य रेल लाइन पर बैठने के बाद धीरे-धीरे पानीपत के रेल संचालन पर पड़ने लगा। किसानों के ट्रैक बंद करने से अप-डाउन की ट्रेनें देरी से पहुंची।
बॉक्स
ये ट्रेन देरी से पहुंची
डाउन ट्रैक : उत्तर संपर्क क्रांति एक्सप्रेस का पानीपत पहुंचने का निर्धारित समय सुबह 5:15 बजे का तय किया गया है। यह ट्रेन पानीपत 5:45 बजे पहुंची है, और 5:50 बजे इसे यहां से रवाना किया गया है। हजरत निजामुद्दीन पैसेंजर ट्रेन का पानीपत पहुंचने का निर्धारित समय सुबह 6:50 बजे का तय किया गया है। यह ट्रेन 7:19 बजे पानीपत पहुंची है, और 7:25 बजे इसे यहां से रवाना किया गया। शताब्दी एक्सप्रेस का पानीपत पहुंचने का समय 8:50 बजे का तय किया गया है। लेकिन यह ट्रेन पानीपत 9:28 बजे पहुंची है। इसे 9:32 बजे यहां से रवाना किया गया है। जन शताब्दी एक्सप्रेस का पानीपत पहुंचने का समय 10:02 बजे का निर्धारित किया गया है। यह ट्रेन पानीपत 10:26 बजे पहुंची और 10:29 बजे इसे यहां से रवाना किया गया है। कुरुक्षेत्र से दिल्ली जाने वाली यात्री गाड़ी का कुरुक्षेत्र से चलने का समय दोपहर बाद 12:50 का है। यह ट्रेन 1:48 बजे कुरुक्षेत्र से रवाना हुई। इसका पानीपत पहुंचने का समय 1:55 का है। यह ट्रेन 3:22 बजे पहुंची। पश्चिम सुपरफास्ट पानीपत सायं 5:58 पर पहुंची। इसका समय दोपहर 2:32 बजे का है। दिल्ली सुपरफास्ट पानीपत में 6:48 बजे पहुंची। इसका समय दोपहर बाद 3:09 का है। मुंबई सीएसएमटी दादर गाड़ी का पानीपत पहुंचने का समय सायं 6:24 का है। यह ट्रेन यहां रात करीब सवा नौ बजे पहुंची। मालवा एक्सप्रेस का पानीपत का समय सायं 5:37 बजे का है। यह करीब साढ़े छह बजे पहुंची। शान-ए-पंजाब का पानीपत पहुंचने का समय रात 8:44 बजे का है। यह ट्रेन देर रात करीब 11 बजे पानीपत पहुंची।
विज्ञापन
अप ट्रैक : आम्रपाली एक्सप्रेस का पानीपत पहुंचने का निर्धारित समय सुबह 4:55 बजे का तय किया गया है। यह ट्रेन 8:58 बजे पानीपत पहुंची और 9:05 बजे इसे यहां से रवाना किया गया। अमृतसर एक्सप्रेस ट्रेन का पानीपत पहुंचने का निर्धारित समय सुबह 5:26 बजे का तय किया गया है। यह ट्रेन पानीपत 6:26 बजे पहुंची और इसे 6:32 बजे यहां से रवाना किया गया। मालवा एक्सप्रेस का पानीपत पहुंचने का निर्धारित समय सुबह 5:40 बजे का तय किया गया है। यह ट्रेन पानीपत 6:40 बजे पहुंची और 6:44 बजे इसे यहां से रवाना किया गया। एकता एक्सप्रेस का निर्धारित समय 7:03 बजे का तय किया गया है। यह ट्रेन पानीपत 7:46 बजे पहुंची और 7:53 बजे यहां से रवाना किया गया। कालका शताब्दी का पानीपत पहुंचने का निर्धारित समय 8:48 बजे का तय किया गया है। यह ट्रेन पानीपत 9:35 बजे पहुंची और इसे 9:38 बजे यहां से रवाना किया गया। पठानकोट सुपरफास्ट ट्रेन का निर्धारित समय 9:18 बजे का तय किया गया है। यह ट्रेन पानीपत 10:10 बजे पहुंची और 10:13 बजे इसे यहां से रवाना किया गया। सचखंड एक्सप्रेस का पानीपत का समय दोपहर बाद 2:22 का है। यह ट्रेन यहां 3:17 बजे पहुंची। फाजिल्का इंटरसिटी एक्सप्रेस का समय 2:29 बजे का है। यह 3:47 बजे पहुंची। अमृतसर इंटरसिटी एक्सप्रेस करीब 32 मिनट देरी से 3:32 बजे पानीपत रेलवे स्टेशन पर पहुंची। दिल्ली कालका एक्सप्रेस का पानीपत पहुंचने का समय सायं 5:55 बजे का है। यह ट्रेन 6:24 बजे पानीपत पहुंची। ऐसे ही दर्जन के करीब ट्रेनें देरी से अपने गंतव्य तक पहुंची है। जिसके कारण यात्रियों को घंटों तक स्टेशन पर ट्रेन की प्रतीक्षा करनी पडी। ऐसे में अधिकारियों का कहना है कि किसान आंदोलन के कारण यात्रियों को इस समस्या का सामना करना पड रहा है।