फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   dovelopment work

26 वार्डों में 63 करोड़ 52 लाख के वर्कआर्डर जारी

Tue, 16 Jul 2019 01:15 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 16 Jul 2019 01:15 AM IST
विज्ञापन
dovelopment work
पानीपत। बिशन स्वरूप कॉलोनी स्थित कॉमेडी सेंटर को बनाया जाएगा । - फोटो : panipat
डी प्लान के तहत 26 वार्डों के सुंदरीकरण के लिए साढे 63 करोड़ रुपये के वर्कआर्डर जारी कर दिए है। जिनमें सड़क निमार्ण, पार्क, आश्रम, स्ट्रीट लाइट, सीवरेज आदि को शामिल किया गया है। यह वे टेंडर हैं जो सालों से रुके पड़े हुए थे। जिनका सीएम अनाउंसमेंट के तहत टेंडर लगाया गया था। इन टेेेेंडर का वर्कआर्डर होते ही वार्डो में काम शुरू हो गया है। हांलाकि इन टेंडर में सबसे ज्यादा टेंडर पार्क के सुंदरीकरण के लिए लगाए गए हैं।
विज्ञापन

सीएम अनाउंसमेंट के तहत 6 जून को टेंडर निकाले गए थे और 21 जून को टेंडर लगाने की अंतिम तिथि को बंद कर दिया गया था। शहर के 26 वार्डो में 63 करोड़ 54 लाख 96 हजार रुपये की कीमत के विकास कार्य होंगे। जिनमें अलग अलग कीमत के हिसाब से विकास कार्य किए जाएंगे। हालांकि इन टेंडर के अलावा पार्षदों की अपनी अलग मांग है, जिससे वह हाउस की बैठक में भी रख चुके हैं, लेकिन अभी तक उन मांगों के टेंडर नहीं हो पाए हैं। उन्होंने कहा कि उनके वार्ड में सिर्फ डी प्लान के टेंडर लगाए जाते हैं, जो कि उनके वार्ड में खास विकास नहीं कर पाते। इन टेंडर में से 5 से 7 करोड़ रुपये विधायकों के क्षेत्र में लगाए गए है, जहां ज्यादा पैसे की आवश्यकता तक नहीं है। वहीं 4 चार करोड़ से अधिक टेंडर शिव शक्ति कंस्ट्रशन कंपनी को दिए गए है, जो पहले ही हाउस की बैठक में ब्लैक लिस्ट हो चुकी है। सभी पार्षदों ने इस कंपनी को ब्लैक लिस्ट किया था ताकि बाद में इस कंपनी को टेंडर ना दिया जा सके।
विज्ञापन

- जानिए किस वार्ड में कितने का लगा टेंडर-
वार्ड 1- 188.38 लाख, वार्ड 2- 8 लाख, वार्ड 4 - 76 लाख, वार्ड 5- 222.7 लाख, वार्ड 6- 76.5 लाख, वार्ड 8- 71.95 लाख, वार्ड 9- 54.41 लाख, वार्ड 10- 497.65 लाख, वार्ड 11- 100.11 लाख, वार्ड 12- 19.70 लाख, वार्ड 13- 76.21 लाख आदि वार्डों 13 को मिला कर साढ़े 63 करोड रुपये के वर्कआर्डर किए गए है। वहीं कुछ वार्ड ऐसे है जिनमें कम रुपये के वर्कआर्डर किए गए है, जिससे वार्ड के पार्षद भी नाराज है।
विज्ञापन
विज्ञापन

- चार करोड़ रुपये के लगाए री-टेंडर-
डी प्लान के तहत 20 रीटेंडर लगाए गए हैं, जिनकी कीमत चार करोड़ से अधिक है। जिसमें 70 प्रतिशत टेंडर पार्क के लगाए गए है। ये वहीं टेंडर है, जो कुछ माह पहले वर्कआर्डर होने से पहले ही रदद हो गए थे। जैसे - श्रीराम पार्क, सैक्टर 11 हुडा, संजय पार्क वार्ड 15, बाबा बंदा सिंह बहादुर पार्क वार्ड 10, सिंकदर पार्क, लोधी पार्क, कुलदीप सिंह पार्क, डी पार्क, लाइब्रेरी पार्क, टिकोना पार्क, सावन भादो पार्क आदि ऐसे पार्क जिनका रिटेंडर किया गया।
- शहर में काम करेंगी कुल 14 कंपनी-
शहर के सौदर्यीकरण के लिए 14 कंपनी काम करेंगी। जो कि द हिसार गुराना, द गगन को., राजेश इंटरप्राइजेज, राधिका को., महावती जनता, जय मां काली, द न्यू ओम, विशाल धवन, द आदेश बापौली, सुनील , आदर्श+ न्यू ओम कंस्ट्रशन और अंत में शिव शक्ति कंस्ट्र्रशन कंपनी शहर के सुंदरीकरण में काम करेंगी। हालांकि 1 करोड़ 29 लाख रुपये का वर्कआर्डर शिव शक्ति को दिया गया है जो कि ब्लैक लिस्ट की सूची में है।
- सेक्टर 29 में 88 लाख की लागत से बनेगा पार्किंग, सालों से थे उद्यमी परेशान-
सेक्टर 29 स्थित श्री भगवाल अग्रवाल की फैक्ट्री के सामने 88 लाख की लागत से पार्किंग बनाई जाएगी। सेक्टर में पार्किंग ना होने से उद्यमियों का परेशानी का सामना करना पड़ता था। सालों से चली आ रही पार्किंग की समस्या से अब निजात दिलाई जाएगी। इस फैसले उद्यमियों के चेहरों पर भी खुशी जाहिर हो रही है।

- वार्ड 26 अपना पार्क में बनेगा कम्यूनिटी सेंटर-
वार्ड 26 स्थित अपना पार्क में प्रथम तल पर 44 लाख रुपये की कीमत से कम्युनिटी सेंटर बनाया जाएगा। जिसमें बिशन स्वरुप कॉलोनी निवासी अपने निजी कार्यक्रम करवा सकते है। अब तक कॉलोनी में एक भी सेंटर ऐसा नहीं था, जिसमें कोई सांस्कृृतिक कार्यक्रम करवाया जा सके। अब वर्कआर्डर हुआ है तो निवासियों ने सीएम का धन्यवाद किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed