{"_id":"63696fb62631647de7562098","slug":"donated-life-to-brother-by-giving-his-kidney-panipat-news-knl1267839108","type":"story","status":"publish","title_hn":"बहन अंजलि ने अपनी किडनी देकर भाई मोहित को दिया जीवनदान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बहन अंजलि ने अपनी किडनी देकर भाई मोहित को दिया जीवनदान
विज्ञापन
पानीपत। शहर की एक बहन ने जिंदगी की जंग लड़ रहे अपने भाई को अपनी किडनी देकर जीवनदान देकर जीवनदान दिया। टूटते और दूर होते सगे रिश्तों के किस्सों के बीच बहन ने समाज के सामने मिसाल पेश की है।
शहर के आजाद नगर निवासी मोहित की दोनों किडनी खराब होने के बाद से परिवार आर्थिक तंगी से गुजर रहा था। इलाज के लिए परिवार के पास रुपये भी नहीं थे। ऐसे में उनका परिवार किशनपुरा मंडल अध्यक्ष सुनील कंसल, राजेश भारद्वाज और बलवान सरोहा की मदद से विधायक विज के कार्यालय में पहुंचा था। विधायक ने मोहित के परिवार को मदद का आश्वासन दिया। इसके बाद विधायक ने रोटरी क्लब पानीपत मिडटाउन के प्रधान अजय अनेजा, सचिव संदीप खेर और क्लब के अन्य सदस्यों के माध्यम से 24 घंटों में चार लाख रुपये की राशि एकत्रित कर लुधियाना के अकाई अस्पताल में उनका उपचार शुरू कराया। मोहित की बड़ी बहन अंजलि ने अपनी किडनी दी। अस्पताल में मोहित का ऑपरेशन सफल रहा।
मोहित की किडनी खराब होने से पहले शहर की निजी फैक्टरी में मुनीम का कार्य करते थे, लेकिन किडनी खराब होने के बाद घर बार चलाना मुश्किल हो गया। अब विधायक विज ने मदद के लिए हाथ बढ़ाया है और मोहित के पूर्ण स्वस्थ हो जाने तक राशन की सहायता और दवाओं का खर्च उठाने का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन
मदद के लिए मोहित के परिवार ने विधायक विज और रोटरी क्लब के सदस्यों और विशेष रूप से रणजीत भाटिया व सुदर्शन चुघ का आभार जताया। कुछ वर्ष पहले मोहित के पिता का देहांत हो गया था और मां कैंसर से पीड़ित हैं। विधायक विज ने कहा कि समाज के हर सक्षम व्यक्ति की यह जिम्मेदारी है कि वह किसी भी कमजोर व्यक्ति को सशक्त बनाने की जिम्मेदारी ले, तभी समाज आगे बढ़ेगा।