फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Dogs attacked and killed black buck in the fields of Nanhera

गांव नन्हेड़ा के खेतों में काले हिरण पर कुत्तों का हमला, मौत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 07 Nov 2022 02:12 AM IST
विज्ञापन
Dogs attacked and killed black buck in the fields of Nanhera
सनौली। यमुना नदी से सटे नन्हेड़ा गांव के खेतों में रविवार को एक काले हिरन पर कुत्तों ने हमला बोल दिया। कुत्तों ने हिरन को बुरी तरह नोंच दिया। गंभीर रूप से घायल हिरण का इलाज कराया गया, लेकिन देर शाम उसकी मौत हो गई। अब रोहतक से वन्य जीव विभाग की टीम सोमवार को पानीपत पहुंचेगी, जिसके बाद हिरन का पोस्टमार्टम कराया जाएगा।
विज्ञापन

जब कुत्तों ने हिरन पर हमला किया तो खेतों में काम कर रहे नन्हेड़ा के किसान शुभम और राजबीर ने किसी तरह कुतों से हिरन को छुड़ाया। मगर, तब तक कुत्ते हिरन को बुरी तरह घायल कर चुके थे। किसानों ने इसकी सूचना डायल-112 पर पुलिस और सनौली खुर्द थाने की पुलिस को दी। पुलिस मौके पर पहुंची और पशु चिकित्सक को बुलाकर घायल हिरन की मरहम-पट्टी करवाई गई। पुलिस ने काले हिरन के घायल होने की सूचना वन्य जीव विभाग को भी दी। हालांकि हिरन की मौत हो गई। सनौली थाना प्रभारी अतर सिंह ने बताया कि वन्य जीव विभाग के अधिकारी ने सोमवार को आने की बात कही है। यमुना किनारे स्थित नन्हेड़ा गांव के खेतों में बड़ी संख्या में सामान्य और काले हिरन हैं। खेतों में घूमने वाले कुत्ते अक्सर हिरनों पर हमला कर देते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed