फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Dog bites an eight-year-old child who was putting bread, injured

गली में बैठे कुत्ते ने रोटी डाल रहे आठ वर्षीय बच्चे को काटा, घायल

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 24 May 2022 02:42 AM IST
विज्ञापन
Dog bites an eight-year-old child who was putting bread, injured
पानीपत। गांव आसन कलां में गली में बैठे कुत्ते ने रोटी खिला रहे आठ वर्षीय मासूम बच्चे पर हमला कर दिया। कुत्ते ने बच्चे की आंख और सिर पर हमला किया। बच्चे ने शोर मचाया तो स्थानीय लोग दौड़कर उसके पास पहुंचे और किसी तरह तरह बच्चे को कुत्ते से छुड़वाया। इस बीच कुत्ते ने बच्चे के पैर पर भी काट लिया। आनन-फानन में परिजन बच्चे को लेकर सिविल अस्पताल पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उसे इलाज दिया।
विज्ञापन

आसन कलां गांव निवासी बिंदर ने बताया कि उसका आठ वर्षीय बेटा गगन घर के बाहर बैठा खेल रहा था। दोपहर करीब 12 बजे वह घर अंदर आया और अपनी मां से कुत्ते को डालने के लिए रोटी लेकर आया। बाहर आकर गगन कुत्ते को रोटी डालने लगा कि अचानक उसके चीखने की आवाज सुनाई दी। परिवार के सदस्य तुरंत दौड़ कर आए तो देखा कि स्थानीय लोग कुत्ते को भगा रहे थे। जब तक कुत्ते को भगाया, तब तक उसने गगन को आंख, सिर व पैर पर काट लिया। वह उसे सामान्य अस्पताल पहुंचे। जहां डॉक्टर ने बच्चे को टेटनेस और रेबिज के इंजेक्शन लगाए। डॉक्टर ने करीब डेढ घंटे बच्चे को अपनी निगरानी में रखा और फिर छुट्टी दे दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed