फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   doctore, pateints, protest, doctors were missing, hospital, administration, panipat

डॉक्टर केबिनों से रहे गायब तो मरीजों ने जमकर किया हंगामा

Mon, 08 Aug 2016 11:59 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,पानीपत
ब्यूरो/अमर उजाला,पानीपत Updated Mon, 08 Aug 2016 11:59 PM IST
विज्ञापन
doctore, pateints, protest, doctors were missing, hospital, administration, panipat
मरीज हंगामा करते हुए - फोटो : ब्यूरो
पानीपत। साहब ! सिविल अस्पताल में केबिनों में डॉक्टरों की कुर्सी खाली मिलती हैं और कर्मी बीड़ी सिगरेट पीते रहते हैं, अगर कोई डॉक्टर मिल जाए तो वह ठीक से व्यवहार नहीं करते। ऐसे में मरीज अस्पताल में ठीक होने की बजाय उल्टा बीमार हो जाता है। अधिकारी डॉक्टरों व मनमर्जी को देखकर आंखें मूंद लेते हैं। उनको इसको लेकर हर रोज भारी परेशानी का सामना करना पड़ता है।
विज्ञापन


मरीजों ने टीम आवाज के बैनर तले सोमवार को सिविल अस्पताल में कुछ इस तरह के आरोप लगाते हुए बवाल काटा। तहसील कैंप निवासी सोना रानी, रामरती वधावाराम कॉलोनी निवासी ममता, बाबरपुर निवासी राजबीर, पत्थरगढ़ निवासी शबाना और मॉडल टाउन निवासी प्रियंका ने बताया कि वह सोमवार को सिविल अस्पताल में इलाज को आए थे।
विज्ञापन


यहां पर पर्ची बनवाने के बाद संबंधित केबिन में डॉक्टर के पास गए तो वहां पर कोई डॉक्टर नहीं मिला। वे डॉक्टरों की तलाश में एक के बाद दूसरे केबिन में भी गए, लेकिन उनको कहीं पर भी दवा नहीं मिली। वे सिविल अस्पताल में कई घंटे इलाज के लिए धक्के खा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


अस्पताल में सरेआम पीते है बीड़ी सिगरेट
टीम आवाज के सदस्य अजय सिंगला ने आरोप लगाया कि सिविल अस्पताल के हालात काफी चिंताजनक बने हुए हैं। अस्पताल में कई कर्मचारी बीड़ी सिगरेट सरेआम पीते रहते हैं। डॉक्टर अपनी मनमानी कर रहे हैं। किसी भी केबिन में डॉक्टर नहीं मिलते। मरीज इलाज कराने को लेकर लाइनों में लगे  रहते हैं। कई बार तो मरीज डॉक्टरों का इंतजार कर ऐसे ही लौट जाते हैं। टीम आवाज इस पूरे मामले की शिकायत उपायुक्त डॉ. चंद्रशेखर खरे को करेगी।


वर्जन ::::::::
अस्पताल में डॉक्टरों की काफी कमी है। कई डॉक्टर कोर्ट में गए हुए थे, मैं खुद भी मीटिंग में था। इस कारण मरीजों को इलाज के लिए काफी इंतजार करना पड़ा। अस्पताल में व्यवस्था सुधारने की काफी कोशिश की जा रही हैं। अस्पताल में कर्मचारियों द्वारा बीड़ी-सिगरेट पीने की शिकायत नहीं मिली है। अगर कर्मचारी अस्पताल में बीड़ी-सिगरेट पीते हैं तो उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
डॉ. एसके गुप्ता, एमएस सिविल अस्पताल पानीपत।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed