{"_id":"5e5ab4b38ebc3ec5492bda1f","slug":"doctor-loot-one-suspect-arrest-in-panipat-panipat-news-knl23866227","type":"story","status":"publish","title_hn":"डॉक्टर से पिस्तौल के बल पर गाड़ी लूटने वाला एक आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डॉक्टर से पिस्तौल के बल पर गाड़ी लूटने वाला एक आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सीआइए वन कार्यालय से 20 मीटर दूर सेक्टर 18 मोड़ पर आयुर्वेदिक डॉक्टर से पिस्तौल के बल पर कार लूटने वाले एक आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। वहीं, इसी के साथ ही आरोपी ने डिडवाड़ी मोड़ नोल्था बस स्टैंड के पास रोहतक के सेक्टर-2 निवासी विकाश खुराना के पैर में पिस्तौल से गोली मारकर 45 हजार नकदी लूटने की वारदात को अंजाम दिया था। आरोपी से जिला की उपरोक्त वारदातों सहित सोनीपत, जगाधरी, दिल्ली की कुल 10 आपराधिक वारदात का खुलासा किया है।
सीआईए-वन प्रभारी इंस्पेक्टर राजपाल सिंह ने बताया कि उनकी एक टीम शुक्रवार साय एएसआई राजबीर सिंह के नेतृत्व में गश्त के दौरान गोहाना बाईपास नहर पुल के पास मौजूद थी। इसी दौरान टीम को गुप्त सूचना मिली की संदिग्ध किस्म का एक युवक डाहर चौक के पास किसी आपराधिक वारदात को अंजाम देने की फिराक में घूम रहा है। इस विशेष सूचना के आधार पर टीम ने तुरंत मौके पर दबिश दे युवक को काबू कर पूछताछ की तो उसने अपनी पहचान सुनील उर्फ भूरा निवासी बिदलाण जिला सोनीपत के रूप में बताई। गहनता से पूछताछ करने पर आरोपी ने अपने अन्य तीन साथियों के साथ मिलकर 16 फरवरी की सांय डिडवाड़ी मोड़ नोल्था बस स्टैंड के पास एक कार सवार युवक के पैर मे गोली मारकर 45 हजार की राशि, एक सोने की चैन व 22 फरवरी की साय सेक्टर 18 मोड़ के पास हथियार के बल पर एल्डिगो निवासी आयुर्वेदिक डॉक्टर रितेश चहल से उसकी डस्टर गाड़ी लूटने की वारदात को अंजाम देने बारे स्वीकारा।
आरोपी से इन अद्मपराधिक वारदातों का खुलासा हुआ।
1. 16 फरवरी की साय आरोपी ने अपने तीन अन्य साथियों के साथ मिलकर डिडवाड़ी मोड़ नोल्था बस स्टैंड के पास रोहतक के सैक्टर-2 निवासी विकाश खुराना के पैर में पिस्तोल से गोली मारकर 45 हजार की राशि व सोने की एक चेन लूटने की वारदात को अंजाम दिया।
विज्ञापन
2. आरोपी ने साथियों के साथ मिलकर 22 फरवरी की साय जीटी रोड़ टोल प्लाजा के पास हथियार के बल पर एल्डिगो निवासी आयुर्वेदिक डॉक्टर रितेश चहल से उसकी डस्टर गाड़ी लूटने की वारदात को अंजाम दिया।
3. आरोपी ने करीब दो सप्ताह पहले साथियों के साथ मिलकर सोनीपत के फरमाणा गांव में शराब ठेके के सामने पिस्तौल से फायरिंग करते हुए स्विफ्ट कार सवार युवक से कार छिनने का प्रयास किया। वारदात को अंजाम देने मे असफल रहे।
4. आरोपी ने साथियों के साथ मिलकर करीब दो सप्ताह पहले दिल्ली के रिठाला से एक क्रेटा कार छिनने की वारदात को अंजाम दिया।
5. आरोपी ने साथियों के साथ मिलकर करीब एक माह पहले सोहटी में शराब ठेके पर लूट के इरादे से पिस्तौल से गोली चलाई।
6 आरोपी के साथियों ने करीब दो सप्ताह पहले गोहाना से एक बाइक चोरी करने की वारदात को अंजाम दिया।
7. आरोपी के साथियों ने जगाधरी से एक बाइक चोरी करने की वारदात को अंजाम दिया।
8. आरोपी के साथियों ने दिल्ली मुंडका मैट्रो स्टेशन से एक बाइक चोरी करने की वारदात को अंजाम दिया।
9. आरोपी के साथियों ने नाथुपुर से प्लसर बाइक चोरी करने की वारदात को अंजाम दिया।
10 आरोपी के साथियों ने पीरा गढी दिल्ली से एक आई-20 का लूटने की वारदात को अंजाम दिया