{"_id":"b6ea054eedeacdfda5e8e781124d8c9f","slug":"doctor-injured-in-road-accident-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कार और कैंटर की टक्कर में दंत चिकित्सक गंभीर ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कार और कैंटर की टक्कर में दंत चिकित्सक गंभीर
अमर उजाला ब्यूरो/पानीपत
Updated Thu, 07 Jan 2016 12:21 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जीटी रोड सिवाह पेट्रोल पंप के पास कार और कैंटर की टक्कर में एक दंत चिकित्सक गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे को अंजाम देने के बाद कैंटर चालक मौके से फरार हो गया।
हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस व एंबुलेंस मौके पर पहुंची और घायल को इलाज के लिए सिविल अस्पताल पहुंचाया। जहां से प्राथमिक उपचार के बाद उसे पंचकूला रेफर कर दिया गया। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
जानकारी के अनुसार वीरवार अल सुबह करीब चार बजकर 10 मिनट पर दिल्ली की ओर से पानीपत की ओर आ रही स्वीफ्ट कार को रॉंग साइड से तेज गति से आ रहे कैंटर ने टक्कर मार दी।
विज्ञापन
हादसा गांव सिवाह के पास जीटी रोड पर स्थित पेट्रोल पंप के पास हुआ। हादसे में जींद निवासी मोनू घायल हो गया। टक्कर मारने के बाद कार चालक मौके से फरार हो गया।
आसपास के लोगों ने हादसे की सूचना पुलिस कंट्रोल रूप में दी। सूचना मिलते ही एंबुलेंस व थाना चांदनी बाग से पुलिस मौके पर पहुंची। इसके बाद एंबुलेंस चालक व पुलिस कर्मियों ने गाड़ी के शीशे तोड़कर घायल को कार से बाहर निकालकर अस्पताल पहुंचाया।
जहां से उसे प्राथमिक उपचार के बाद उसे पंचकूला रेफर कर दिया गया। घायल की पहचान जींद निवासी मोनू के रूप में हुई। मोनू दंत चिकित्सक (बीडीएस) है। बताया जा रहा है कि मोनू एनएचआरएम में अधिकारी कांता का भतीजा है। थाना चांदनी बाग पुलिस मामले की जांच में जुटी है। आरोपी कैंटर चालक की तलाश की जा रही है।