{"_id":"daca8b6fa776a2895277fc2259e3b636","slug":"do-not-switch-on-the-transformer-live","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रांसफार्मर पर नहीं है जीओ स्विच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रांसफार्मर पर नहीं है जीओ स्विच
अमर उजाला, पानीपत
Updated Thu, 12 Dec 2013 11:18 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इसराना। ब्राह्मण माजरा की मुख्य सड़क पर बिना जीओ स्विच वाला ट्रांसफार्मर हादसों को न्योता दे रहा है। ग्रामीणों की कई बार शिकायत देने के बाद भी निगम अधिकारी स्विच लगाने की तरफ ध्यान नहीं दे रहे। इससे लोगों में रोष बढ़ता जा रहा है।
ब्राह्मण माजरा गांव में मुख्य सड़क पर जीओ स्विच नहीं है। वहीं दूसरे ट्रासंफार्मर का भी जीओ स्विच खराब है। ग्रामीणों को अचानक कोई हादसा होने पर बिजली की सप्लाई बंद करने में दिक्कत होती है। ग्रामीणों का आरोप है कि बिजली निगम अधिकारियों से कई बार मामले की शिकायत करने के बाद भी जीओ स्विच नहीं लगाया।
कोट्स फोटो
ग्रामीण नरेश शर्मा ने बताया कि मुख्य मार्ग पर गांव के पास ट्रासंफार्मरों पर जीओ स्विच यानी कि लाइन बंद करने का हैंडल नहीं है। इससे लोगों को लाइन काटने में दिक्कत होती है। अचानक कोई हादसा होने पर बिजली की सप्लाई बंद करानी पड़ जाए तो ग्रामीणोें को गांव से डेढ़ किलो मीटर दूर पावर हाउस भागना पड़ता है।
विज्ञापन
कोट्स फोटो
ग्रामीण सुरेंद्र कुमार का कहना है कि गांव के पास करीब एक साल से एक बिजली ट्रासंफार्मर पर जीओ स्विच नहीं है। दूसरे ट्रासंफार्मर का जीओ स्विच भी खराब है। गांव का मुख्य मार्ग होने से इस रास्ते से सभी को गुजरना पड़ता है। ग्रामीणों को हर समय हादसा होने का डर रहता है। निगम अधिकारी शिकायत करने के बाद भी समाधान नहीं कर रहे।
कोट्स फोटो
ग्रामीण सतबीर सिंह का कहना है कि जीओ स्विच को लेकर ग्रामीणों को ट्रांसफार्मर के नजदीक जाने में भी डर लगता है। निगम को इसकी कई बार शिकायत कर चुके हैं।
कोट्स फोटो
ग्रामीण रोहित का कहना है कि निगम अधिकारी ग्रामीणों की शिकायतों पर ध्यान नहीं देते। वे कार्यालय में जाते हैं तो अधिकारियों से जल्द समाधान का आश्वासन मिल जाता है। इसके बाद अधिकारी समस्या के समाधान की तरफ ध्यान नहीं देते।
वर्जन
ब्राह्मण माजरा गांव में ट्रांसफार्मर पर जीओ स्वीच न होने की जानकारी नहीं है। ऐसी बात है तो वे यहां पर जीओ स्विच लगा देंगे।
देवेश दहिया, एसडीओ, सब डिविजन इसराना
कुलदीप-जगमहेंद्र