Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Do good for each other: BK Poonam

एक-दूसरेे की भलाई के कार्य करें : बीके पूनम

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 29 Sep 2025 02:42 AM IST
विज्ञापन
Do good for each other: BK Poonam
सनौली। बबैल गांव स्थित ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय के शांति सरोवर में रविवार को आध्यात्मिक सेमिनार आयोजित किया गया। बीके पूनम ने सबको एक-दूसरे का साथ देने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि जिस तरह हम भगवान को खुश रखने के लिए अन्न त्यागकर भगवान को खुश रखते हैं। उसी प्रकार हमें अपने अंदर छिपी बुराइयों को खत्म करके अच्छाइयों को सामने लाने से भी भगवान खुश होते हैं। उन्होंने कहा कि भविष्य में आने वाले संसार की रचना शिक्षक के हाथ में है। अगर वह विद्यार्थियों में अच्छे संस्कार भरकर उन्हें श्रेष्ठ नागरिक बना देता है तो भावी संसार स्वत: ही महान बन जाएगा। ज्योति स्वरूप शिव की स्मृति रहने से व निरंतर ध्यान करने से हमारे में आंतरिक शक्ति बढ़ती है व आत्मा को सच्ची शांति की प्राप्ति होती है। मौके पर रेखा, बबली, नीलम, सुमन, नेहा, राखी, नेहा, सुमन, तन्नू, मोनिका, अंजू, संजना व कमलेश मौजूद रही। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed