{"_id":"6355a6715f5e99702f38f272","slug":"diwali-the-festival-of-lights-will-be-celebrated-today-panipat-news-knl125397226","type":"story","status":"publish","title_hn":"आज मनाया जाएगा दीपों का त्योहार दीपावली, शुभ मुहुर्त में होगा लक्ष्मी पूजन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आज मनाया जाएगा दीपों का त्योहार दीपावली, शुभ मुहुर्त में होगा लक्ष्मी पूजन
विज्ञापन
पानीपत। दिवाली या दीपावली रोशनी का पर्व है। यह त्योहार हर साल कार्तिक कृष्ण पक्ष की अमावस्या तिथि को मनाया जाता है। वर्ष की सभी अमावस्याओं में कार्तिक अमावस्या श्रेष्ठतम मानी गई है क्योंकि इस दिन महालक्ष्मी की पूजा-आराधना करके अपने इष्ट कार्य को तो सिद्ध किया ही जा सकता है। शक्ति आराधना के लिए भी यह अमावस्या सर्वोपरि मानी गई है। इस दिन भगवान राम असुरों का संहार करके अयोध्या लौटे थे। जिनका दीपोत्सव करके स्वागत किया गया था। दिवाली का दिन लक्ष्मी के स्वागत का दिन है। हम चारों ओर प्रकाश फैलाकर सकारात्मकता के साथ महालक्ष्मी से समृद्धि और संपन्नता मांगते हैं।इसमें अंधेरे को दूर कर प्रकाश किया जाता है। इसी तरह हमें अपने अंदर के विकारों के अंधकार को मिटाकर अनुशासन, प्रेम, सत्य और सदाचार रूपी प्रकाश से स्वयं को प्रकाशित करना चाहिए। जबकि वाल्मीकि रामायण में वर्णित है कि इस दिन भगवान विष्णु संग मां लक्ष्मी का विवाह हुआ था। दिवाली की शाम को उत्तम मुहूर्त में लक्ष्मी-गणेश और भगवान कुबेर की पूजा का विशेष महत्व है।
- बाजारों में जमकर हुई खरीदारी
दीपावली पर्व को लेकर बाजारों में काफी भीड़ उमड़ी। लोगों ने मेवे-मिठाई के अलावा सोने-चांदी, बर्तन, झाड़ू आदि की जमकर खरीदारी की। बाजारों में मेले जैसा उत्सव बना हुआ था।
- दिवाली शुभ मुहूर्त
ज्योतिषाचार्य पंडित राधे-राधे के अनुसार इस साल अमावस्या तिथि 24 और 25 अक्तूबर दोनों दिन ही है लेकिन 25 अक्तूबर को अमावस्या प्रदोष काल से पहले ही समाप्त हो जाएगी, इसलिए दीपावली 24 अक्टूबर को मनाई जाएगी। 24 अक्तूबर को शाम 5:28 बजे पर अमावस्या शुरू होगी जो मंगलवार शाम को 4 बजकर 19 मिनट तक रहेगी। 24 अक्तूबर को दिवाली का शुभ मुहूर्त शाम 6 बजकर 54 मिनट से रात 8 बजकर 16 मिनट तक है।
विज्ञापन
दिवाली लक्ष्मी-गणेश पूजा शुभ मुहूर्त- 24 अक्तूबर
लक्ष्मी-गणेश पूजन का शुभ मुहूर्त - शाम 06:54 से 08:16 मिनट तक
लक्ष्मी पूजन की अवधि- 1 घंटा 21 मिनट
प्रदोष काल - शाम 05:42 से रात 08:16 मिनट तक
वृषभ काल - शाम 06: 54 से रात 08: 50 मिनट तक
दिवाली लक्ष्मी पूजा महानिशीथ काल मुहूर्त
लक्ष्मी पूजा मुहूर्त्त - रात 11: 40 से 12: 31 मिनट तक
अवधि - 50 मिनट तक
दिवाली शुभ चौघड़िया मुहूर्त
सायंकाल मुहूर्त्त (अमृत,चर) : 17:29 से 19:18 मिनट तक
रात्रि मुहूर्त्त (लाभ) : 22:29 से 24:05 मिनट तक
रात्रि मुहूर्त्त (शुभ,अमृत,चर ) : 25:41 से 30:27 मिनट तक
नरक चतुर्दशी का मुहूर्त- 24 अक्तूबर
अभ्यंग स्नान समय: 05:04 से 06:27 मिनट तक
अवधि :1 घंटे 22 मिनट