फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Divyang sister is taking care of brother for 14 years

पानीपत: दिव्यांग बहन 14 साल से अपने भाई की कर रही देखभाल,साथ चलाती है अपना घर

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 11 Aug 2022 02:18 AM IST
विज्ञापन
Divyang sister is taking care of brother for 14 years
पानीपत। भाई की कलाई पर राखी यानी बहन की रक्षा का वचन। यही मान्यता चली आ रही है, लेकिन ऐसी भी बहनें हैं, जिन्होंने अपने भाई एवं परिवार की रक्षा की। भाई एवं परिवार को पहले रखा।
विज्ञापन

बेटी होकर भी निभाई बेटे और भाई की भूमिका
सेक्टर-13-17 निवासी शिक्षिका प्रवीन रानी ने घर के बेटे एवं भाई की भूमिका निभाई है। वह पिछले 14 वर्ष से बीमार भाई की देखभाल के साथ ही घर भी संभाल रही हैं। वर्ष 2008 में प्रवीन के बड़े भाई कर्म सिंह सड़क हादसे का शिकार हो गए। हादसे की वजह से उनके मस्तिष्क में चोट लगी, जिससे वह कोई काम नहीं कर सकते हैं। हादसे के वक्त प्रवीण की उम्र महज 12 वर्ष थी। इस उम्र में ही उन्हें समझ में आ गया कि परिवार की जिम्मेदारी उन्हें संभालनी है। प्रवीन के पिता खेत में मजदूरी करते हैं, लेकिन काम कभी-कभी ही मिलता है। प्रवीन भाई की देखभाल के साथ ही अपने भांजे को भी पढ़ा लिखा रही हैं।
विज्ञापन

दिव्यांग भाई को पढ़ाकर बहन मणि ने मेधावी बनाया
गांव आसन कला निवासी मणि अनेजा ने अपने दिव्यांग भाई विकास को पढ़ाने की जिम्मेदारी बखूबी निभाई। उनकी प्रेरणा का ही परिणाम है कि विकास अनेजा की गिनती मेधावी विद्यार्थियों में होती है। छोटे भाई विकास अनेजा की देखभाल के साथ उसे पढ़ाती भी हैं। मणि के पिता उनकी मां के साथ नहीं रहते हैं। इसके कारण घर में आय का कोई साधन नहीं है, मगर मणि ने हार नहीं मानी। मणि का भाई लगभग 75 प्रतिशत दिव्यांग है। उनके हाथ और पैर ठीक से काम नहीं करते। मणि आर्य कॉलेज में स्नातकोत्तर की पढ़ाई कर रही हैं। बहन की मदद की वजह से भाई ने 10वीं और 12वीं में हरियाणा बोर्ड की मेरिट सूची में स्थान बनाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

निशानेबाज बहन ने भाई को सिखाई निशानेबाजी, जीत रहा पदक
इसराना निवासी निशानेबाज श्रुति ने अपने छोटे भाई द्रोण जागलान को निशानेबाजी सिखाई, जिसकी बदौलत आज द्रोण पदक जीतकर नाम रोशन कर रहे हैं। पिता सुक्रम जागलान का सपना था कि उनके बच्चे देश के लिए खेलें, जिस पर उन्होंने बेटी को निशानेबाजी सिखाई। श्रुति ने भाई को भी सिखाना शुरू किया। श्रुति यूथ इंडिया टीम में चौथी रैंक पर हैं। द्रोण राज्य स्तर पर चार पदक जीत चुके हैं। द्रोण पिस्टल निशानेबाजी करते हैं और श्रुति राइफल से शूटिंग करती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed