फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Diverse colors of culture seen in Regional Youth Festival

Panipat News: क्षेत्रीय युवा महोत्सव में दिखे संस्कृति के विविध रंग

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 17 Oct 2024 06:20 AM IST
विज्ञापन
Diverse colors of culture seen in Regional Youth Festival
पानीपत। एसडी पीजी कॉलेज में सांस्कृतिक, साहित्यिक और ललित कलाओं के महाकुंभ क्षेत्रीय युवा महोत्सव का सोमवार को शानदार आगाज हो गया। इसमें संस्कृति के विविध रंग नजर आए। यह कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय कुरुक्षेत्र के युवा एवं सांस्कृतिक विभाग का 47वां महोत्सव रहा। इसमें करनाल जोन के 71 महाविद्यालयों के प्रतिभागी शामिल हुए। उद्घाटन समारोह में लूर नृत्य आकर्षण का केंद्र रहा। वहीं समूह नृत्य समेत अन्य प्रस्तुतियां आकर्षण का केंद्र बनी रही। युवा पूरा दिन मंच पर नजर गड़ाए बैठे रहे।
विज्ञापन

मुख्यातिथि कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय कुरुक्षेत्र के वाइस चांसलर प्रो. सोमनाथ सचदेवा, विशिष्ट अतिथि ममता सचदेवा, कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के डीन स्टूडेंट वेलफेयर प्रो. एआर चौधरी, युवा एवं सांस्कृतिक विभाग कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के निदेशक प्रो. विवेक चावला और सांस्कृतिक परिषद् के अध्यक्ष एवं आर्य कॉलेज के प्राचार्य डॉ. जगदीश गुप्ता रहे। एसडी एजुकेशन सोसायटी (रजि.) के प्रधान अनुप कुमार, एसडी सीसे स्कूल के प्रधान प्रमोद कुमार बंसल, मैनेजर फकीरचंद, कॉलेज के प्रधान दिनेश गोयल, महासचिव महेंद्र अग्रवाल, उप प्रधान राजीव गर्ग, कोषाध्यक्ष विशाल गोयल, एसडीवीएम हुडा के चेयरमैन सतीश चंद्रा, सचिन तुलसी सिंगला, एसडीवीएम सिटी के वाइस चेयरमैन अभय सिंगला, एपिट के ऑडिटर विकुल बिंदल, डॉ. अंकुर गुप्ता, अनुपम बंसल विशेष आमंत्रित मेहमान रहे। प्राचार्य डॉ. अनुमप अरोड़ा ने मेहमानों का स्वागत किया। मंच संचालन कॉलेज में सांस्कृतिक गतिविधियों की प्रभारी एवं युवा महोत्सव की समन्वयक डॉ. संगीता गुप्ता, डॉ. दीपिका अरोड़ा मदान, प्रो. अन्नू आहूजा, डॉ. मोनिका खुराना, डॉ. संतोष कुमारी, प्रो. कविता, प्रो. जुगमती, प्रो. शिवरानी, प्रो. किरण दीवान, डॉ. दीपा वर्मा, प्रो. पोषिता, प्रो. निधि और प्रो. तन्नु मेहता ने किया।
विज्ञापन

प्रो. सोमनाथ सचदेवा ने कहा कि युवा महोत्सव की सबसे महत्वपूर्ण कड़ी युवा हैं। वे पूरे जोश और विश्वास के साथ इस महोत्सव में भाग लें। इसका उद्देश्य केवल मात्र जीत नहीं बल्कि खुद को बेहतर बनाना होना चाहिए। विद्यार्थी महोत्सव के इन तीन दिनों को अपने संपूर्ण जीवन में याद रखेंगे। कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय ए-प्लस-प्लस है। हर विद्यार्थी को इस बात पर गर्व होना चाहिए। उन्होंने कहा कि क्षेत्रीय युवा महोत्सव कराना बड़ी बात होती है। इसके लिए एसडी पीजी कॉलेज की प्रबंधन समिति, स्टाफ और विद्यार्थी बधाई के पात्र हैं। उन्होंने कहा कि कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय नई शिक्षा नीति-2020 को सबसे पहले लागू करने वाला देश का पहला विश्वविद्यालय है। विश्वविद्यालय का राष्ट्र स्तर पर खेलों में तीसरा और सांस्कृतिक गतिविधियों में पहला स्थान है। प्राचार्य डॉ. अनुपम अरोड़ा ने कुलपति प्रो. सोमनाथ सचदेवा का परिचय दिया। उन्होंने सभी कॉलेजों के प्राचार्यों, प्रभारियों और प्रतिभागी विद्यार्थियों का क्षेत्रीय युवा महोत्सव में स्वागत किया। उन्होंने युवा महोत्सव के थीम को स्वामी विवेकानंद से जोड़ते हुए कहा कि स्वामी की शिक्षा व्यावहारिक और मानवीय ज्ञान पर थी। जिसे हर युवा को खुद में पैदा करना चाहिए। अपना जीवन दूसरों के लिए समर्पित होना चाहिए। इस मौके पर ऑब्जर्वर डॉ. अशोक चौधरी, डॉ. आबिद अली रहे। जूरी का जिम्मा डॉ. ऋषि पाल, डॉ. अनुराग और डॉ. राजश्री खरे रही। इस मौके पर डॉ. अजय गर्ग , डॉ. आरपी सैनी, नागेंद्र शर्मा, पद्मश्री महावीर गुड्डू, विजेंद्र गोयल, डॉ. बीबी शर्मा मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed