फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Divers will be appointed at Yamuna Ghat in Hathwala

Panipat News: हथवाला में यमुना घाट पर नियुक्त किए जाएंगे गोताखोर

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 01 May 2025 03:00 AM IST
विज्ञापन
Divers will be appointed at Yamuna Ghat in Hathwala
पानीपत। समालखा के विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले गांवों में विकास कार्यों में तेजी लाई जाएगी। ये जानकारी उपायुक्त डॉ. वीरेंद्र कुमार दहिया ने बुधवार को सचिवालय स्थित कार्यालय में समालखा विधानसभा क्षेत्र के विकास कार्याें के संबंध में विभिन्न विभागों के अधिकारियों के साथ हुई बैठक में दी। इस दौरान उन्होंने अधिकारियों के साथ क्षेत्र के 10 सूत्रीय एजेंडों पर चर्चा की। इनमें हथवाला गांव में यमुना के घाट पर गोताखोर नियुक्त करने के विषय पर भी विचार-विमर्श किया गया।
विज्ञापन

उपायुक्त ने शहर मालपुर गांव की पंचायत से संबंधित मामले को न्यायालय के विचाराधीन बताया। उपायुक्त ने बताया कि भापरा गांव के सरकारी स्कूल में बच्चों की संख्या बढ़ाने के लिए जिला शिक्षा अधिकारी को निर्देश दिए। छाजपुर गांव 20 प्रतिशत आबादी वाले मकानों में बिजली पानी की व्यवस्था दी जाएगी। एक अन्य गांव की मांग पर उपायुक्त ने बताया कि रेड जोन होने की वजह से वहां से मिट्टी का उठान नहीं किया जा सकता। उपायुक्त ने बताया कि प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत 1521 पात्रों को प्रधानमंत्री आवास योजना की पहली किश्त जारी की है और 6796 पात्रों का नया पंजीकरण किया है। उन्होंने मनरेगा के तहत किसानों के खेतों तक पक्का रास्ता बनाने को भी स्वीकृति प्रदान की। इस मौके पर सीईओ जिला परिषद डॉ. किरण सिंह, डीआरओ रण विजय सिंह सुल्तानिया, डीडीपीओ राजेश शर्मा, बीडीपीओ शक्ति सिंह, नितिन यादव व रेडक्राॅस सचिव रामकरण गौरव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed