फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   District's result was 88.6 percent, 2.87 percent improvement

Panipat News: 88.6 प्रतिशत रहा जिले का परिणाम, 2.87 प्रतिशत आया सुधार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 01 May 2024 05:48 AM IST
विज्ञापन
District's result was 88.6 percent, 2.87 percent improvement
पानीपत। हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड के 12वीं कक्षा का परीक्षा परिणाम मंगलवार को जारी हो गया। पानीपत जिले का परीक्षा परिणाम 88.6 प्रतिशत रहा। परिणाम में प्रदेश में औसत परिणाम के मुकाबले 3.29 प्रतिशत अधिक है। प्रदेश का औसत परीक्षा परिणाम 85.31 प्रतिशत रहा। महेंद्रगढ़ 92.99 प्रतिशत परिणाम के साथ प्रदेश में पहले और चरखीदादरी 92.33 प्रतिशत सहित दूसरे स्थान पर रहा। वहीं, नूहं 56.83 प्रतिशत परिणाम के साथ सबसे फिसड्डी रहा। गत वर्ष के परिणाम की तुलना करें तो पानीपत जिले का परिणाम गत वर्ष के मुकाबले 2.87 प्रतिशत बेहतर हुआ है। गत वर्ष जिले का परिणाम 85.73 प्रतिशत रहा था।
विज्ञापन



उल्लेखनीय है कि पानीपत जिले में 11166 विद्यार्थियों ने परीक्षा दी थी, जिनमें से 9893 विद्यार्थियों ने परीक्षा उत्तीर्ण की है। 1026 परीक्षार्थी की कंपार्टमेंट आई है जबकि 247 अनुत्तीर्ण घोषित हुए हैं। परीक्षा परिणाम जारी होने के बाद विद्यार्थियों में परिणाम जानने को लेकर उत्सुकता बनी रही। इसको लेकर साइबर कैफे पर भी विद्यार्थियों की भीड़ रही। जैसे ही विद्यार्थियों को परीक्षा परिणाम में पास होने की जानकारी मिली, विद्यार्थी खुशी से झूम उठे। विद्यार्थियों व उनके परिजनों ने मिठाई खिलाकर एक दूसरे का मुंह मीठा किया।
विज्ञापन


बॉक्स




बोर्ड ने जारी नहीं की टॉपर्स की सूची

सीबीएसई की तर्ज पर हरियाणा बोर्ड ने भी इस बार टाॅपर्स की सूची जारी नहीं की है। अधिकारियों की मानें तो टॉपर सूची सार्वजनिक होने से टॉपर्स की सूची में नाम न आने पर होनहार विद्यार्थी के मन पर नकारात्सक असर पड़ने की संभावना रहती थी। वहीं, विद्यार्थी टॉपर्स सूची की तलाश करते नजर आए। टॉपर्स सूची जारी न होने से उन्हें निराशा हाथ लगी। हालांकि कुछ निजी स्कूलों ने अपने-अपने स्कूल के विद्यार्थियों को टॉपर होने का दावा किया है लेकिन अभी इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन




औसत से अधिक रहा प्राइवेट विद्यार्थियों का परिणाम

जहां नियमित विद्यार्थी 88.6 प्रतिशत परिणाम के साथ प्रदे़श में टॉप-10 सूची में रहे, वहीं प्राइवेट विद्यार्थियों का परिणाम औसत से भी काफी अधिक रहा। प्राइवेट विद्यार्थियों का प्रदेश में औसत परिणाम 65.32 प्रतिशत रहा जबकि जिले के प्राइवेट विद्यार्थियों ने 79.04 प्रतिशत अंकों सहित प्रदेश में छठा स्थान प्राप्त किया। जिले के 229 विद्यार्थियों ने प्राइवेट तौर पर परीक्षा दी थी। इनमें से 181 विद्यार्थी ही सफल हो पाए जबकि 48 विद्यार्थियों को असफलता हाथ लगी।




बीते आठ सालों का परिणाम-

वर्ष हरियाणा पानीपत

2023 81.65 85.73

2022 87.08 90.21

2021 100 100
2020 80.34 80.48

2019 74.48 75.92
2018 63.84 65.44

2017 64.50 69.25
2016 62.40 59.62




पानीपत : 12वीं परिणाम एक नजर में-
वर्ष 2018 2019 2020 2021 2022 2023 2024
कुल परीक्षार्थी 10308 9030 10282 11113 11916 12754 11166
उत्तीर्ण हुए 6746 6856 8275 11113 10749 10934 9893
कंपार्टमेंट 2282 1336 1646 -- 905 --- 1026
अनुत्तीर्ण 1251 838 361 -- 262 1820 247
पास प्रतिशत 65.44 75.92 80.48 100 90.21 85.73 88.6


वर्जन-
हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड द्वारा घोषित परिणाम में जिले का 12वीं कक्षा का परिणाम शानदार रहा है। गत वर्ष के मुकाबले जिले का परीक्षा परिणाम में 2.87 प्रतिशत का सुधार हुआ है। गत वर्ष जिले का परिणाम 85.73 प्रतिशत रहा था।
- कुलदीप दहिया, जिला शिक्षा अधिकारी, पानीपत।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed