{"_id":"6a19ef742fc10637a30917c7","slug":"district-level-yoga-marathon-on-june-15-three-day-yoga-training-camp-from-june-16-to-18-panipat-news-c-244-1-pnp1007-158063-2026-05-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panipat News: जिला स्तर पर 15 जून को योग मैराथन, 16 से 18 तक तीन दिवसीय योग प्रशिक्षण शिविर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panipat News: जिला स्तर पर 15 जून को योग मैराथन, 16 से 18 तक तीन दिवसीय योग प्रशिक्षण शिविर
Sat, 30 May 2026 01:26 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत
Updated Sat, 30 May 2026 01:26 AM IST
विज्ञापन
योग दिवस पर कार्यक्रम के लिए बैठक लेते एडीसी अंकित चौकसे। स्रोत : सूचना विभाग
पानीपत। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के लिए जिला प्रशासन और आयुष विभाग ने व्यापक स्तर पर तैयारियां शुरू कर दी हैं। जिले में 15 जून को योग मैराथन कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। इसके बाद 16 से तीन दिवसीय योग प्रशिक्षण शिविर लगाया जाएगा।
अतिरिक्त उपायुक्त अंकित चौकसे ने इसके लिए शुक्रवार को संबंधित विभागों के अधिकारियों के साथ बैठक की। उन्होंने कहा कि योग दिवस केवल एक सरकारी कार्यक्रम नहीं बल्कि स्वस्थ जीवनशैली को बढ़ावा देने का जन आंदोलन है। इसमें समाज के प्रत्येक वर्ग की भागीदारी सुनिश्चित की जाएगी। जिला प्रशासन द्वारा आयोजित योगा-मैराथन में स्कूल, कॉलेज, गुरुकुल, विश्वविद्यालय, आमजन, योग संस्थान, पुलिस कर्मी, एनसीसी कैडेट, एनएसएस, नेहरू युवा केंद्र, स्काउट्स एवं गाइड्स भाग लेंगे। स्कूली बच्चे हाथों में योग स्लोगन लिखे बैनर व तख्तियां लेकर लोगों को योग के प्रति जागरूक करेंगे।
उन्होंने कहा कि जिला स्तर पर 16 से 18 जून को तीन दिवसीय योग प्रशिक्षण शिविर आयोजित किए जाएंगे। इन प्रशिक्षण कार्यक्रमों में मंत्री, सांसद, विधायक, प्रशासनिक अधिकारी, विभिन्न विभागों के अधिकारी और कर्मचारी, निर्वाचित सदस्य, पुलिस विभाग के अधिकारी-कर्मचारी, एनसीसी कैडेट, स्काउट कैडेट, नेहरू युवा केंद्र स्टाफ और आमजन भाग लेंगे।
विज्ञापन
20 जून को सुबह सात से आठ बजे तक सभी जिलों में मुख्य कार्यक्रम के लिए पायलट रिहर्सल आयोजित की जाएगी। इसके बाद 21 जून को सुबह सात से आठ बजे तक अंतरराष्ट्रीय योग दिवस कार्यक्रम जिला और ब्लॉक स्तर पर आयोजित किए जाएंगे। इस अवसर पर जिला आयुर्वेदिक अधिकारी राज कपूर, जिला प्रबंधक महिपाल बंसल, कोच महिपाल और जिला कॉर्डिनेटर योगेश उपस्थित रहे।