{"_id":"689274a6f5df9a5edf0f9231","slug":"district-level-function-will-be-held-in-shivaji-stadium-panipat-news-c-244-1-pnp1006-141507-2025-08-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panipat News: शिवाजी स्टेडियम में होगा जिला स्तरीय समारोह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panipat News: शिवाजी स्टेडियम में होगा जिला स्तरीय समारोह
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
पानीपत। स्वतंत्रता दिवस पर जिला स्तरीय समारोह शिवाजी स्टेडियम में होगा। प्रशासन ने सभी विभागों को जिम्मेदारी सौंप दी है। बारिश की संभावना को देखते हुए वाटरप्रूफ टेंट लगाया जाएगा। वहीं नगर निगम व जन स्वास्थ्य विभाग को पानी निकासी के साथ दूसरी जिम्मेदारी दी हैं। शिक्षा विभाग को सांस्कृतिक कार्यक्रमों की तैयारी करानी है।
उपायुक्त डॉ. वीरेंद्र कुमार दहिया ने मंगलवार को जिला सचिवालय के सभागार में 79वें स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां पूरी करने के लिए अधिकारियों की बैठक लेते हुए निर्देश दिए। उन्होंने बताया कि स्वतंत्रता दिवस समारोह का आयोजन शिवाजी स्टेडियम में किया जाएगा।
उन्होंने कहा कि जिला स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह को हर्ष और उल्लास के साथ मनाने के लिए सभी तैयारियां निर्धारित समय पर पूरी निष्ठा के साथ पूरी करें। स्वतंत्रता दिवस की फाइनल फुल ड्रेस रिहर्सल 13 अगस्त को आयोजित की जाएगी।
विज्ञापन
सभी विभागों के अधिकारी आपस में तालमेल बनाकर राष्ट्रीय पर्व स्वतंत्रता दिवस समारोह को मनाने के लिए पूरी तैयारियां सुनिश्चित करें।
बैठक में स्वतंत्रता दिवस समारोह के लिए पार्किंग, परेड की सलामी, मार्च पास्ट के लिए पुलिस विभाग और इसके लिए रिहर्सल तथा सांस्कृतिक कार्यक्रमों के लिए जिला शिक्षा विभाग को जिम्मेदारी सौंपी गई। बैठक में अतिरिक्त उपायुक्त डॉ. पंकज यादव, एसडीएम मनदीप कुमार, एसडीएम समालखा अमित कुमार, एसडीएम इसराना नवदीप सिंह, नगराधीश टीनू पोसवाल, डीएसपी सतीश वत्स सहित सभी विभागों के अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।